Aaj Ka Vrishchik Rashifal 11 November 2025: वृश्चिक राशि की महिलाएं आज बिना सोचे किसी नई स्कीम में न लगाएं पैसा, दैनिक राशिफल से जानें भविष्य

आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व है और इसी के साथ गुरु ग्रह वक्री हो गए हैं। वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए यह दिन सोच-समझकर बोलने और करने का है। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद शुभ है, लेकिन ग्रहों की चाल निजी और पेशेवर ज़िंदगी में धीमा प्रभाव डाल सकती है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृश्चिक राशि का आज का राशिफल?
आज वृश्चिक राशि का प्रेम राशिफल (Scorpio Love Horoscope Today)
वृश्चिक राशि की महिलाएं आज संबंधों में संजीदगी महसूस कर सकती हैं। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर रिश्तों में आदर और समझ विकसित करने का दिन है, लेकिन गुरु वक्री होने से पार्टनर से संवाद में खिंचाव आ सकता है। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी की व्यस्तता खल सकती है। बहस या उलाहने से दूर रहना ही बेहतर होगा। सिंगल महिलाओं को पुराने रिश्ते से जुड़ा कोई व्यक्ति याद आ सकता है, लेकिन खुद को संतुलित रखें।
उपाय: श्रीकृष्ण को केले अर्पित करें और शाम को शंख ध्वनि के साथ आरती करें।

आज वृश्चिक राशि का करियर राशिफल (Scorpio Career Horoscope Today)
वृश्चिक राशि की महिलाएं आज अपने पेशेवर मोर्चों पर धैर्य रखें। गुरु ग्रह के वक्री होने के कारण मीटिंग्स और योजनाएं उम्मीद के मुताबिक नहीं चल सकतीं। नई नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाओं को निराशा से नहीं घबराना चाहिए, कुछ समय और प्रतीक्षा जरूरी है। कामकाजी महिलाओं को आज अपने वरिष्ठों से अपेक्षित समर्थन कम मिल सकता है। कारोबारी महिलाएं पुराने पार्टनर या ग्राहक से बात करते वक्त टोन पर ध्यान दें।
उपाय: श्रीकृष्ण को पीली मिठाई अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” का 11 बार जाप करें।
इसे जरूर पढ़ें: Saptahik Rashifal Vrishchika 10 To 16 Novmeber 2025: वृश्चिक राशि की महिलाओं के विचारों में आएगा बदलाव, जानें कैसा रहेगा आपका पूरा हफ्ता
आज वृश्चिक राशि का आर्थिक राशिफल (Scorpio Money Horoscope Today)
वृश्चिक राशि की महिलाएं आज पैसों को लेकर थोड़ी असहजता महसूस कर सकती हैं। मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर जरूरतमंद को आर्थिक मदद करने से पुण्य मिलेगा, लेकिन गुरु के वक्री होने से पुराने निवेश से लाभ मिलने में देरी हो सकती है। किसी को उधार देने या किसी की आर्थिक गारंटी बनने से बचें। आज बिना सोचे किसी नई स्कीम में पैसा न लगाएं। घर के पुराने खर्चों की समीक्षा करें, फालतू खर्च रोकने का प्रयास करें।
उपाय: श्रीकृष्ण को तुलसी और मिश्री का भोग लगाएं और घर के मंदिर में सफेद फूल रखें।
आज वृश्चिक राशि की सेहत (Scorpio Health Horoscope Today)
वृश्चिक राशि की महिलाएं आज घुटनों और पैर के जोड़ों की तकलीफों से थोड़ा सतर्क रहें। मौसम के बदलाव से सूजन या अकड़न की परेशानी हो सकती है। अधिक देर खड़े रहना या ऊँची एड़ी के जूते पहनना आज सही नहीं रहेगा। गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर पैर डुबाना आराम देगा। खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, अंजीर और दूध शामिल करें।
उपाय: श्रीकृष्ण को ताजे फूलों की माला चढ़ाएं और दिन की शुरुआत मिश्री और तुलसी जल से करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।