
Dhanu Dainik Rashifal, 20 November 2025: आज का दिन धनु राशि की महिलाओं के लिए सतर्कता और समझदारी का है। मार्गशीर्ष अमावस्या, सूर्य-बुध की युति, और चंद्रमा का वृश्चिक में गोचर जीवन के अंदरूनी पहलुओं को झिंझोड़ सकता है। कुछ फैसलों को लेकर संशय या पीछे हटने की स्थिति आ सकती है, वहीं अनकही बातें रिश्तों में असर डाल सकती हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
धनु राशि की महिलाएं आज रिश्तों में संयम रखें। घर के किसी सदस्य से पुराने मसले फिर से सामने आ सकते हैं, जिससे टकराव की स्थिति बन सकती है। विवाहित महिलाएं अपने साथी की किसी बात से चिढ़ महसूस कर सकती हैं, लेकिन बात बढ़ाने से बचना समझदारी होगी। अविवाहित महिलाओं के लिए आज किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है जो पहले संपर्क में था, लेकिन दोबारा शुरू करने से पहले भरोसे को परखें।
उपाय: आज शाम को घर में दीपक जलाकर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें।
धनु राशि की महिलाएं आज कार्यक्षेत्र में निर्णय लेते समय पूरी जानकारी जुटाकर ही आगे बढ़ें। जो महिलाएं नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए कोई कॉल या प्रस्ताव आ सकता है लेकिन वायदे से हटकर शर्तें सामने आ सकती हैं। कामकाजी महिलाएं किसी एक सहकर्मी के रवैये से असहज महसूस करेंगी। व्यापार करने वाली महिलाओं को आज दस्तावेज़ों की जांच सावधानी से करनी चाहिए।
उपाय: काम पर निकलते समय गेंहू के आटे से बनी छोटी रोटी पर गुड़ रखकर गाय को खिलाएं। इससे रुकावटें कम होंगी।

धनु राशि की महिलाएं आज धन संबंधी फैसलों में किसी अनुभवी से सलाह लेना बेहतर समझें। बैंक से जुड़ा कोई लंबित कार्य आज खिंच सकता है। निवेश के लिए दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने या किसी को उधार देने से बचें। अगर आपने पहले कोई लोन लेने की सोच रखी थी तो आज उसे टालना ही उचित रहेगा।
उपाय: मिट्टी के कुल्हड़ में कच्चा दूध भरकर उसमें थोड़े चावल डालें और किसी पीपल के वृक्ष की जड़ में चुपचाप रख आएं।
धनु राशि की महिलाएं खासकर 40 वर्ष से ऊपर की आयु की महिलाएं आज हृदय संबंधी समस्या को नजरअंदाज़ न करें। सीने में भारीपन या धड़कन तेज़ महसूस हो सकती है। अधिक तले-भुने या नमक युक्त खाद्य पदार्थों से आज परहेज रखें। पैदल चलना या घर के आंगन में धीमी चाल से टहलना लाभदायक रहेगा। तनाव से दूर रहना आज की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उपाय: तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें तुलसी की 3 पत्तियां डालें और सुबह सूर्य को अर्घ्य दें। इससे हृदय संबंधित परेशानी में राहत मिलेगी।
इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव राशिफल
इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।