aaj ka dhanu rashifal 11 september 2025 sagittarius today

Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 September 2025: खुद पर फोकस करें, स्पष्टता बढ़ेगी, पढ़ें कैसा रहेगा धनु राशि का दिन

आज का धनु राशिफल, 11 सितम्बर 2025: आज का दिन आपको खुद पर फोकस करने और भीतर की उलझनों को सुलझाने का अवसर देगा। अगर किसी सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है तो थोड़ी देर एकांत में समय बिताना उपयोगी होगा।
Atrozindagi
Updated:- 2025-09-11, 05:30 IST

Dhanu Dainik Rashifal, 11 September 2025: आज चंद्रमा मेष राशि में है और दोपहर 01:57 बजे तक अश्विनी नक्षत्र में रहेगा, फिर भरनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चतुर्थी तिथि दोपहर 12:45 बजे तक और फिर पंचमी रहेगी। ध्रुव योग शाम 05:05 बजे तक रहेगा और फिर व्याघात योग शुरू होगा। धनु राशि वालों के लिए यह दिन कामकाज से हटकर खुद के लिए समय निकालने का है। किसी बात को लेकर यदि मन में उलझन चल रही है तो अकेले में बैठकर सोचें, जवाब मिल जाएगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?

आज धनु राशि का प्रेम राशिफल (Sagittarius Love Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाएं आज अपने रिश्ते को लेकर कोई भी तुलना करने से बचें। दूसरों की ज़िंदगी देखने से ज़्यादा जरूरी है कि आप अपनी सच्चाई को स्वीकारें। अविवाहित महिलाएं भी सोशल मीडिया या दूसरों की कहानियों को देखकर खुद को कमतर न समझें क्योंकि हर रिश्ता अपनी रफ्तार से चलता है और आपकी कहानी आपकी तरह ही खास है। आज अपने रिश्ते को किसी मापदंड पर न तौलें, बल्कि उसे वैसे अपनाएं जैसा वह है।

आज धनु राशि का करियर राशिफल (Sagittarius Career Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाएं अपने लैपटॉप, मोबाइल या जरूरी ऐप्स को सुबह ऑफिस शुरू होने से पहले ही अपडेट कर लें। बीच में टेक्निकल रुकावट काम को दोबारा शुरू करने से रोक सकती है। हाउसवाइफ महिलाओं को अगर सिलाई, ब्यूटी या कुकिंग से जुड़े काम मिलें तो टाइम-ब्लॉकिंग अपनाएं। एक काम का वक्त तय करें और उस दौरान फोन उठाना बंद करें। पढ़ाई करने वाली छात्राओं को रिविजन के समय व्हाट्सऐप ग्रुप से दूर रहना होगा। चीज़ों को छोटा न समझें।

sagittarius-career-horoscope

आज धनु राशि की सेहत (Sagittarius Health Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं को आज तलवों में जलन महसूस हो सकती है। बीच-बीच में वजन एक पैर से दूसरे पैर पर शिफ्ट करते रहें। दिनभर में एक बार जरूर जमीन पर लेटें और दोनों पैरों को मोड़कर सीने से लगाएं। सुबह के समय फलों का सेवन करें और बासी पराठा या ब्रेड से दूरी बनाएं। काम खत्म होने के बाद पैरों को ठंडे पानी में डुबोकर रखें।

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

आज धनु राशि का आर्थिक राशिफल (Sagittarius Money Horoscope Today)

धनु राशि की महिलाओं के लिए आज रिश्तेदारों के किसी कार्य में मदद जैसी ज़िम्मेदारियां सामने आ सकती हैं। रिश्तेदारों की मदद करना जरूरी है लेकिन अपनी आर्थिक सीमाओं को ध्यान में रखकर ही सहयोग करें। किसी कमिटी या किसी शेयर में पूर्व में लगाए गए पैसे से आज आपके पास अतिरिक्त आय आएगी जिसे आप सही दिशा में इस्तेमाल करेंगी। घर और परिवार के लिए नई पॉलिसी लेने का निर्णय आपको सुरक्षित बनाएगा। पुराने कर्ज का भुगतान भी प्राथमिकता से करेंगी ताकि बोझ कम हो सके।

इसे जरूर पढ़ें: धनु राशि का साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक लव राशिफल

आज धनु राशि के उपाय (Sagittarius Remedies Today)

आज धनु राशि की महिलाएं केले के पेड़ के नीचे एक छोटा सा दीपक जलाएं और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 11 बार जाप करें। यह ज्ञान और समृद्धि लाएगा। लकी रंग पीला रहेगा। लकी नंबर रहेगा 4।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;