Pisces Horoscope Today, 29 August 2025: आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए बहुत खास और थोड़ा चौंकाने वाला रह सकता है। चंद्रमा सुबह 11:38 बजे तक स्वाति नक्षत्र में रहेगा और फिर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा, पूरे दिन तुला राशि में ही गोचर करेगा। आज षष्ठी तिथि रहेगी और ब्रह्म योग दोपहर 2:13 बजे तक रहेगा, फिर इन्द्र योग शुरू होगा, जो गहरे अनुभव और मानसिक विचारों को और तीव्र करेगा। कुछ पुरानी बातें आज फिर सामने आ सकती हैं और कुछ अनजाने रहस्य भी उजागर हो सकते हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
मीन राशि की महिलाओं का दिल आज बहुत कोमल रहेगा। वे छोटी-छोटी बातों में बहुत कुछ महसूस करेंगी, और अगर साथी थोड़ी भी लापरवाही दिखाए तो उन्हें दुख होगा। मीन राशि की महिलाएं आज अपने पार्टनर से किसी खास पल की उम्मीद रखेंगी। शायद एक पुरानी याद दोहराने की या साथ कोई रचनात्मक चीज़ करने की। आप आज रिश्तों में ख्वाब और सच्चाई दोनों को साथ लेकर चलेगी। उनके लिए आज का दिन प्यार के नाम रहेगा।
मीन राशि की महिलाओं को आज ऑफिस में किसी जूनियर या नए सदस्य को ट्रेन करना पड़ेगा और मीन राशि की महिलाओं की समझदारी इसमें कमाल दिखाएगी। जो महिलाएं क्रिएटिव फील्ड में हैं, उन्हें आज कोई सरप्राइज प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे नाम बढ़ेगा। व्यापार से जुड़ी महिलाएं आज पैकेजिंग, प्रेजेंटेशन या ग्राहकों की फीडबैक पर ध्यान दें, इससे बिक्री बढ़ेगी। छात्राओं को आज पढ़ाई से भागने का मन करेगा, लेकिन छोटा-छोटा टारगेट बनाकर चलेंगी तो पूरा हो जाएगा।
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज बच्चों की पढ़ाई या कोर्स से जुड़ा खर्च सबसे अहम रहेगा। एडमिशन, बुक्स या किसी क्लास की फीस भरने की जरूरत पड़ेगी। कुछ महिलाएं बच्चों की फ्यूचर सेविंग प्लान की शुरुआत भी करेंगी। मीन राशि के लिए यह दिन परिवार की जिम्मेदारी को आर्थिक रूप से निभाने का है। आज का किया गया खर्च कल को बच्चे के करियर में मदद करेगा और आपको भी मानसिक शांति देगा कि आपने सही जगह पैसा लगाया।
इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि का दैनिक राशिफल
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज पैर की उंगलियों में सूजन या तलवे में जलन महसूस होगी, खासकर जो पानी से जुड़े काम ज़्यादा करती हैं। लंबे समय तक नंगे पैर रहना या गीली जमीन पर चलना ठीक नहीं होगा। बंद जूते या गीले मोजे से परहेज करें। खट्टी चीजें और बहुत ठंडा पानी परेशानी बढ़ाएगा। दिन की शुरुआत में गुनगुने पानी से पैरों को धोना राहत देगा।
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज गुलाबी रंग शुभ रहेगा और लकी नंबर 9 है। आज घर में तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं और थोड़ी देर उसके पास बैठें, इससे मन शांत होगा और दिन अच्छा गुजरेगा।
इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि व्यक्तित्व (Pisces People Personality Traits in Hindi)
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।