aaj ka meen rashifal 10 october 2025

Aaj Ka Meen Rashifal 10 October 2025: करवा चौथ का स्‍पेशल दिन क्रोध से नहीं, कंट्रोल से जीतेंगी, पढ़ें कैसा बीतेगा मीन राशि

आज का मीन राशिफल, 10 अक्टूबर 2025: आज का दिन मीन राशि की महिलाओं के लिए धैर्य और आत्मनियंत्रण की परीक्षा लेकर आएगा। चंद्रमा के नक्षत्र परिवर्तन और योगों के बदलाव से दिन का दूसरा हिस्सा थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। रिश्तों, फैसलों और मनोदशा में अचानक उतार-चढ़ाव महसूस होगा। याद रखें, आज क्रोध से नहीं, कंट्रोल से ही जीत संभव है।
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-10, 04:45 IST

Meen Dainik Rashifal, 10 October 2025: आज चंद्रमा वृषभ राशि में है और दोपहर 5:30 बजे तक कृतिका नक्षत्र में रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चतुर्थी तिथि और सिद्धि योग दोपहर तक साथ देंगे, लेकिन शाम के बाद व्यतीपात योग का असर देखने को मिलेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी शांत और भरोसेमंद लग सकती है, लेकिन दोपहर के बाद चीजें अचानक पलट सकती हैं, खासकर रिश्तों और फैसलों को लेकर। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?

आज मीन राशि का लव राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर थोड़ी उलझन में रह सकती हैं, खासकर जिन बातों को आप नजरअंदाज कर रही थीं, वो अब सामने आ सकती हैं। किसी करीबी के बर्ताव में बदलाव साफ दिखेगा, जिससे भरोसा डगमगाएगा। दिल की बात कहने से पहले सुनना ज़रूरी होगा वरना बात और बिगड़ सकती है। अपने पार्टनर या फैमिली से बहुत उम्मीदें न रखें, बेहतर रहेगा अगर आज खुद को ही समझाएं।

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

कामकाज में मन लगाना मुश्किल रहेगा, लेकिन अगर आप किसी क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी हैं, तो आज थोड़ा वक्त अपने पुराने अधूरे प्रोजेक्ट को दीजिए। टीम के साथ मीटिंग में राय रखते समय संभलकर बोलें क्योंकि किसी की कही छोटी बात आपको चुभ सकती है। जो काम कई दिनों से अटक रहा था, उसमें आगे बढ़ने का रास्ता दिख सकता है।

pisces-zodiac-sign

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

पैसों को लेकर आज ज़्यादा सोचना नहीं है, बल्कि जो पास है, उसका सही इस्तेमाल कैसे हो! इस पर ध्यान देना होगा। आज निवेश या किसी को उधार देने की प्लानिंग करने से बचें। खर्च की आदतों को सुधारने का दिन है, वरना आने वाले हफ्ते में परेशानी बढ़ सकती है। अगर कहीं से पुराना पैसा अटका हुआ है तो उसकी बात दोबारा उठ सकती है।

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

सेहत के लिहाज से मीन राशि की महिलाएं आज घुटनों और टखनों को लेकर सतर्क रहें। किसी काम को करते समय अचानक मोच या जकड़न की शिकायत हो सकती है। दिन में बार-बार सीढ़ियां चढ़ने या तेज चलने से परेशानी बढ़ सकती है। शरीर में पानी की कमी से सिर भारी लग सकता है, इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीती रहें। आज खट्टे फल और ठंडी चीजें न खाएं। नींबू-पानी या नारियल पानी बेहतर रहेगा। 

आज मीन राशि के उपाय (Pisces Remedies Today)

आज मीन राशि की महिलाएं दिन की शुरुआत में एक छोटा सा मिश्री और इलायची का दाना मुंह में रखें और “ॐ नमः शिवाय” मन ही मन बोलें। आज का शुभ रंग है सफेद और लकी नंबर है 2। इससे दिन थोड़ी राहत और शांति लेकर आएगा। 

इसे जरूर पढ़ें: मीन साप्ताहिक राशिफल

इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि व्यक्तित्व (Pisces People Personality Traits in Hindi)

इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि का दैनिक राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;