Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:32 AM IST

Mulank 7 Prediction 2026: इस साल ध्यान और ईस्ट दिशा तय करेगी आपकी किस्मत, ये 'Tip of the Year' सूर्य-केतु की ऊर्जा को करेगी संतुलित

यह साल मूलांक 7 के लिए मानसिक उतार-चढ़ाव और आत्ममंथन लेकर आ सकता है। सही दिशा और ध्यान के माध्यम से आप सूर्य केतु की ऊर्जा को संतुलित करके इस साल को अपने पक्ष में मोड़ सकती हैं। आइए जानें इस साल के लिए सबसे असरदार उपाय के बारे में।
Updated:- 2026-01-27, 21:25 IST

अंक ज्योतिष के अनुसार यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 7 माना जाता है। मूलांक 7 का स्वामी ग्रह केतु माना जाता है। यह आध्यात्म, रहस्य, वैराग्य और अंतर्मुखी स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है। जिन लोगों का मूलांक 7 है वो सामान्यतः गहरी सोच वाले, संवेदनशील और अलग नजरिए से दुनिया को देखने वाले माने जाते हैं। अगर हम साल 2026 की बात करें, तो यह साल सूर्य की ऊर्जा से गवर्न हो रहा है, क्योंकि इस साल का मूलांक 01 है जो सूर्य द्वारा शासित है। सूर्य को आत्मबल, अहंकार, पहचान, नेतृत्व और बाहरी दुनिया में प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। आइए अंक ज्योतिषाचार्य डॉ शेफाली गर्ग से जानें इस साल मूलांक 07 वालों के लिए समय कैसा होगा और इसमें आप कौन सा उपाय आजमा सकती हैं जिससे ऊर्जा को संतुलित किया जा सके।

सूर्य और केतु क्यों बनाते हैं ऊर्जा का टकराव?

ज्योतिष में सूर्य और केतु की ऊर्जा को एक-दूसरे के अनुकूल नहीं माना जाता है। केतु जहां संसार से हटकर आत्मिक शांति और अंतर्मन की यात्रा कराता है, वहीं सूर्य व्यक्ति को समाज में पहचान, नाम और अधिकार की ओर ले जाता है। इसके अलावा, राहु और केतु ही ऐसे दो ग्रह हैं जो सूर्य को ग्रहण लगा सकते हैं, यानी सूर्य की स्पष्टता और दिशा को धुंधला कर सकते हैं। इसी वजह से इस साल मूलांक 07 वाले लोगों के लिए कई उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। इस साल उन्हें मानसिक भ्रम का सामना करना पड़ सकता है, निर्णय लेने में दुविधा का सामना करना पड़ सकता है, कभी अत्यधिक एकांत की इच्छा हो सकती है, तो कभी बाहरी दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों को किस रत्न की अंगूठी पहननी चाहिए, जानें नियम और महत्व

number 7 prediction for 2026

साल 2026 के लिए सबसे असरदार उपाय

अंक ज्योतिष एक्सपर्ट शेफाली गर्ग जी बताती हैं कि अगर पूरे साल के लिए मूलांक 7 वालों को एक ही उपाय बताना हो, तो वह यह है-

  • अपने घर के ब्रह्म स्थान से लेकर ईस्ट दिशा यानी पूर्व दिशा तक का क्षेत्र हमेशा साफ रखें।
  • ब्रह्म स्थान घर की ऊर्जा का केंद्र माना जाता है, इसलिए यहां भारी सामान, कबाड़ या अव्यवस्था न बनाएं, इससे मानसिक भ्रम हो सकता है।
  • मूलांक 7 वालों के लिए यह स्थान जितना हल्का और साफ रहेगा, उतना ही उनका मन स्थिर रहेगा।
  • ईस्ट दिशा सूर्य की दिशा होती है। चूंकि 2026 सूर्य द्वारा गवर्न है, इसलिए ईस्ट का संतुलन आपके लिए बेहद जरूरी है।
  • मूलांक 7 वालों के लिए दूसरा और सबसे जरूरी उपाय है मेडिटेशन। यदि आप नियमित मेडिटेशन करेंगी तो आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है।

यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों पर केतु रहते हैं मेहरबान, जानें महत्व

कैसे करें मेडिटेशन

  • ईस्ट दिशा जिसे पूर्व दिशा भी कहा जाता है उसमें बैठकर रोज सुबह और शाम कम से कम 12 मिनट लगातार ध्यान करें।
  • अगर सुबह-शाम दोनों समय संभव न हो, तो आप एक समय जरूर ध्यान करें।
  • ऐसा माना जाता है कि केतु को शांति ध्यान से मिलती है और सूर्य को दिशा भी इसी से प्राप्त होती है। जब दोनों संतुलित होते हैं, तभी जीवन में स्पष्टता आती है।
  • अगर पूरे साल मूलांक 7 के लोग इस उपाय को ईमानदारी से अपनाएंगे तो मानसिक भ्रम कम होगा और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।