Destiny Number  career prediction

Destiny Number 9 Prediction 2024: भाग्यांक 9 वालों को नए साल में हो सकता है व्यापार में लाभ

भाग्यांक 9 वालों के लिए साल 2024 कैसा रहने वाला है। इसके बारे में इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2023-12-29, 13:47 IST

(Destiny number 9 prediction 2024) व्यक्ति के जीवन में भविष्य में क्या होने वाला है। उनका करियर, स्वास्थ्य, प्रेम कैसा रहने वाला है। इस संबंध में ज्योतिष और राशिफल का सहारा लिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूलांक और भाग्यांक के हिसाब से भी पता लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में अंक ज्योतिष की बात करें, तो यह एक ऐसी विधा मानी जाती है। जो भविष्य से संबंधित कोई जानकारी देता है।

यह शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में बताता है। व्यक्ति की जन्म तारीख, महीना और साल के योग से प्राप्त किए गए अंक को भाग्यांक कहा जाता है। भाग्यांक का रूप मूलांक से अलग होता है। कोई भी व्यक्ति अपने भाग्यांक से अपना भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगा सकता है।

वहीं जिस भी व्यक्ति का जन्म 9,18 या 27 तारीख को हुआ है। उसका भाग्यांक 9 होगा।इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

जानें भाग्यांक 9 वालों का व्यक्तित्व

numerology number

भाग्यांक 9 वाले जातक साधारण प्रवृति के होते हैं। यह अपनी मेहनत पर भरोसा करते हैं। अपनी मेहनत के दम पर उच्च मुकाम भी हासिल करते हैं। इस भाग्यांक के लोग परेशानी से कभी घबराते नही हैं। इन लोगों को सौंदर्य से बेहद लगाव होता है। इस भाग्यांक के लोग बेहद ईमानदार होते हैं। 

जानें कैसा रहने वाला है भाग्यांक 9 वालों का साल 2024

भाग्यांक 9 वालों के लिए साल 2024 अच्छा माना जा रहा है। इस वर्ष आपको धन लाभ (धन लाभ उपाय) हो सकता है। निवेशों द्वारा अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। आपके पद और प्रभाव में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति (आर्थिक स्थिति उपाय) में भी सुधार हो सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए नया साल शुभ रहने वाला है।

इसे जरूर पढ़ें - Mangalwar Vrat Niyam: मंगलवार का रखते हैं व्रत तो न करें नियमों से जुड़ी ये भूल

यह विडियो भी देखें

जानें भाग्यांक 9 का करियर

भाग्यांक9 वालों को करियर के क्षेत्र में उन्नति की प्राप्ति हो सकती है। आपके नौकरी में प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। यात्रा के शुभ योग भी बनते दिख रहे हैं।  

जानें भाग्यांक 9 वालों का कैसा रहेगा स्वास्थ्य

भाग्यांक 9 वालों के लिए साल 2024 स्वास्थ्य कजे लिहाज से ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना है। व्यायाम करने से लाभ हो सकता है। 

भाग्यांक 9 वालों की आर्थिक स्थिति

भाग्यांक 9  वालों के साल 2024 आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा माना जा रहा है। आपके धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। जिससे आपको मन प्रसन्न रहेगा। 

इसे जरूर पढ़ें - Shaniwar Vrat Katha: शनिवार की व्रत कथा पढ़ने से मिलेगी साढ़े साती से मुक्ति, साथ ही जानें पूजा विधि और आरती

भाग्यांक 9 वालों के लिए सुझाव

  • भाग्यांक 9 वाले बाहर की चीजें खाने से बचें। 
  • व्यायाम करने से लाभ हो सकता है और स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। 
  • गुरुवार के दिन दान करने से बचें। 

भाग्यांक 9 वाले करें हनुमान जी की करें पूजा 

Hanuman ji

  • भाग्यांक 9 वाले हनुमान जी की पूजा विशेष रूप से करें। 
  • हनुमान चालीसा और बजरंगबाण का पाठ अवश्य करें। 
  • मंगलवार के दिन लाल रंग का वस्त्र जरूर पहनें।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;