image

Aaj Ka Tula Rashifal 17 September 2025: आज तुला राशि के लोगों के मन में अपनों को लेकर मन में उठेगी असमंजस की लहर, पढ़ें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज तुला राशि की महिलाओं के लिए एक मिश्रित दिन हो सकता है। चंद्रमा कर्क राशि में और पुष्य नक्षत्र में होने से मानसिक उलझन और रिश्तों में तनाव संभव है। जीवनसाथी या किसी करीबी से पुराने मुद्दों पर विवाद हो सकता है, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति बेहतर हो सकती है। जानिये कैसा रहेगा आज का पूरा दिन।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-17, 04:55 IST

आज चंद्रमा कर्क राशि में है और पुष्य नक्षत्र में चल रहा है। एकादशी तिथि है और परिघ योग बन रहा है। यह योग मन में थोड़ी खींचतान ला सकता है, खासकर तब जब बात अपने लोगों की हो। तुला राशि की महिलाएं आज किसी ऐसे फैसले को लेकर उलझ सकती हैं, जिसका असर न सिर्फ उनकी दिनचर्या बल्कि घर-परिवार पर भी पड़ सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है तुला राशि का आज का राशिफल?

आज तुला राशि का प्रेम राशिफल (Libra Love Horoscope Today)

तुला राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर थोड़ी उलझन में रहेंगी। किसी पुराने मसले पर जीवनसाथी या पार्टनर के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है। यह भी हो सकता है कि कुछ कहा ही न हो और सामने वाला बात का अलग मतलब निकाल ले। घर में किसी महिला सदस्य से मतभेद हो सकता है। अविवाहित महिलाओं को आज किसी करीबी से कटाक्ष सुनना पड़ सकता है जिससे मन खराब हो सकता है। दिन के अंत तक हालात सुधरेंगे, लेकिन शुरुआत में ही धैर्य रखना ज़रूरी होगा।

libra zodiac horoscoppe

आज तुला राशि का करियर राशिफल (Libra Career Horoscope Today)

तुला राशि की महिलाएं आज कामकाज में थोड़ी ढील महसूस करेंगी। काम से मन जल्दी हटेगा और छोटी-छोटी बातें ध्यान भटका सकती हैं। ऑफिस में किसी नए टूल या टेक्नोलॉजी को सीखने का दबाव रहेगा। वहीं बॉस का व्यवहार आज सीरियस रहेगा, जिससे ग़लतफ़हमी भी हो सकती है। जो महिलाएं घर से काम कर रही हैं उन्हें किसी जरूरी कॉल के वक्त पारिवारिक शोर परेशान कर सकता है। बिज़नेस करने वाली महिलाओं को पेमेंट या लॉजिस्टिक में देर से झुंझलाहट होगी।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें: Tula Saptahik Rashifal 15-21 September 2025: तुला राशि की महिलाओं को करियर में मिलेगी तरक्की और निजी जीवन में आएंगी खुशियां, जानें कैसा रहेगा आपका यह सप्ताह

आज तुला राशि की सेहत (Libra Health Horoscope Today)

तुला राशि की महिलाओं को आज जोड़ों और हाथ-पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। जिन महिलाओं को अक्सर यूरिक एसिड या हड्डियों से जुड़ी दिक्कत रहती है, उन्हें आज सतर्क रहना चाहिए। बासी खाना या फ्रिज से निकली ठंडी चीजें परेशानी बढ़ा सकती हैं। लो इंटेंसिटी वॉक या कम वक्त का वर्कआउट आज फायदेमंद रहेगा। ज्यादा देर तक ठंडी हवा में बैठने से परेशानी बढ़ सकती है।

आज तुला राशि का आर्थिक राशिफल (Libra Money Horoscope Today)

तुला राशि की महिलाओं को आज पैसों के मामले में थोड़ी चूक हो सकती है। कोई पेमेंट मिस हो सकता है या पुराना चेक बाउंस होने की खबर आ सकती है। किसी पुराने जानने वाले से जुड़ा आर्थिक मामला फिर से सतह पर आ सकता है। आज शेयर या इन्वेस्टमेंट में जोखिम न लें। ज़रूरत के लिए पैसे तो आएंगे लेकिन एक साथ ज्यादा खर्च आपकी जेब पर असर डाल सकता है। दिन का दूसरा हिस्सा राहत देगा।

आज तुला राशि के उपाय (Libra Remedies Today)

आज तुला राशि की महिलाएं किसी बूढ़ी महिला को सफेद मिठाई दान करें और मां दुर्गा को गुलाबी फूल अर्पित करें। इससे मन की खींचतान कम होगी और रिश्तों में ठहराव आएगा। आज का लकी रंग गुलाबी है और लकी नंबर है 6।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik. com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;