Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:57 AM IST

आज का सिंह राशिफल 29 मई 2026: स्वाति नक्षत्र और रवियोग से बढ़ेगा आत्मविश्वास, शब्दों और व्यक्तित्व से छोड़ेंगी गहरी छाप

29 मई 2026 को स्वाति नक्षत्र और रवियोग का शुभ प्रभाव सिंह राशि की महिलाओं के आत्मविश्वास और कम्युनिकेशन स्किल को मजबूत करेगा। आज आपकी बातों और व्यक्तित्व का असर लोगों पर साफ दिखाई देगा। करियर और सोशल कनेक्शन में नए अवसर मिलने के संकेत हैं। हालांकि जल्दबाजी में दिया गया रिएक्शन रिश्तों और काम दोनों में तनाव बढ़ा सकता है।
Updated:- 2026-05-29, 05:30 IST
image

Leo Horoscope Today, 29 May 2026 : 29 मई 2026 को चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र के प्रभाव में रहेगा और आज रवियोग का शुभ संयोग भी बना हुआ है। स्वाति नक्षत्र स्वतंत्र सोच, तेज कम्युनिकेशन और सामाजिक सक्रियता को बढ़ाता है। सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बातचीत, नेटवर्किंग , छोटे सफर और खुद को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास काफी मजबूत रहेगा। आप अपनी बात लोगों के सामने खुलकर रखना चाहेंगी और कई जगह आपकी प्रजेंस अलग दिखाई देगी। आज अचानक किसी नए व्यक्ति से मुलाकात या पुराना संपर्क दोबारा सक्रिय हो सकता है। भाई-बहनों या करीबी मित्रों से जुड़ी कोई बात भी ध्यान मांग सकती है।

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

प्रेम जीवन में आज कम्युनिकेशन सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ मजेदार बातचीत और फ्यूचर प्लानिंग हो सकती है। लेकिन आपकी डोमिनेंट टोन सामने वाले को अनकम्फर्टेबले कर सकती है। विवाहित महिलाओं को ईगो क्लैश से बचना होगा। सिंगल महिलाओं के लिए किसी कॉंफिडेंट और स्टाइलिश व्यक्ति से अट्रैक्शन बढ़ सकता है।
उपाय: आज किसी मंदिर में लाल रंग का रूमाल अर्पित करें और उसमें एक इलायची रख दें।

leo horoscope today

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

करियर में आज आपकी प्रेजेंटेशन और लीडरशिप क्वालिटी आपको आगे रखेगी। नौकरी कर रही महिलाओं को मीटिंग , क्लाइंट डीलिंग या प्रेजेंटेशन में सफलता मिल सकती है। यदि आप डिजिटल मीडिया , एजुकेशन , एडवरटाइजिंग , सेल्स या पब्लिक रिलेशन फील्ड से जुड़ी हैं तो दिन लाभ देगा। व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को नए कॉन्टेक्ट्स से फायदा होगा। आज ओवर कॉन्फिडेंस में किसी की एडवाइस इग्नोर करना भारी पड़ सकता है।
उपाय: अपने वर्कस्पेस की पूर्व दिशा में तांबे का छोटा पात्र रखें।

यह भी पढ़ें- सिंह साप्ताहिक राशिफल 25 - 31 मई 2026: सिंह राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है मई का आखिरी हफ्ता, पढ़ें पूरा राशिफल

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में आज इनकम के नए सोर्स पर विचार हो सकता है। लेकिन सोशल स्टेटस और लाइफस्टाइल मेन्टेन करने में खर्च भी बढ़ेंगे। गैजेट्स , ट्रेवल या फैशन पर अचानक पैसा निकल सकता है। आज दिखावे के लिए खर्च करना फ्यूचर बजट बिगाड़ सकता है।
उपाय: शाम को पांच साबुत बादाम किसी जरूरतमंद विद्यार्थी को दें।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य के मामले में आज बॉडी हीट महसूस हो सकते हैं। लगातार बोलना, काम का दबाव और स्क्रीन टाइम सिरदर्द बढ़ा सकता है। आंखों में जलन या नींद की कमी भी परेशान कर सकती है। पर्याप्त पानी और थोड़ी देर साइलेंस में रहना आपके लिए जरूरी रहेगा।
उपाय: रात को सोने से पहले केसर मिला ठंडा दूध थोड़ा सा माथे पर लगाएं और फिर साफ करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।