Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:57 AM IST

सिंह साप्ताहिक राशिफल 25 - 31 मई 2026: सिंह राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है मई का आखिरी हफ्ता, पढ़ें पूरा राशिफल

सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और नई उपलब्धियों का संकेत लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत 25 मई को कन्या राशि के चंद्रमा से होगी, जिससे धन और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर आपकी सोच अधिक व्यावहारिक बनेगी।
Updated:- 2026-05-22, 20:25 IST
image

Leo Weekly Horoscope: सूर्य प्रधान सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और नई उपलब्धियों का संकेत लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत 25 मई को कन्या राशि के चंद्रमा से होगी, जिससे धन और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर आपकी सोच अधिक व्यावहारिक बनेगी। इस दौरान रुके हुए आर्थिक मामलों में सुधार दिखाई देगा। 27 मई को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे और पद्मा एकादशी का शुभ प्रभाव आपकी वाणी और सामाजिक संपर्कों को मजबूत बनाएगा। 28 मई का प्रदोष व्रत मानसिक स्पष्टता और आत्मिक शक्ति प्रदान करेगा। 29 मई का रवियोग आपके लिए विशेष भाग्यशाली साबित हो सकता है और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता दिला सकता है। 30 मई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, जिससे घर-परिवार से जुड़े मामलों में भावुकता बढ़ सकती है। 31 मई की स्नान दान पूर्णिमा आपको सामाजिक सम्मान, धार्मिक लाभ और मानसिक संतोष प्रदान करेगी। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें इस सप्ताह सिंह राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल……

सिंह राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

प्रेम संबंधों के मामले में यह सप्ताह आकर्षण और भावनात्मक संतुलन दोनों लेकर आएगा। 25 मई को कन्या राशि के चंद्रमा के प्रभाव से आप रिश्तों को लेकर अधिक गंभीर और जिम्मेदार नजर आएंगी। पति-पत्नी के बीच आर्थिक या पारिवारिक योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। 27 मई को तुला राशि के चंद्रमा और पद्मा एकादशी के प्रभाव से प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और साथी के साथ शार्ट ट्रिप या रोमांटिक समय बिताने का अवसर मिल सकता है। 30 मई को वृश्चिक राशि का चंद्रमा पुरानी बातों को लेकर भावनात्मक तनाव बढ़ा सकता है, इसलिए अहंकार या जिद रिश्तों में दूरी पैदा कर सकती है। अविवाहित महिलाओं के लिए यह सप्ताह किसी प्रभावशाली और आत्मविश्वासी व्यक्ति से मुलाकात के संकेत दे रहा है। सप्ताह के अंतिम दिनों में रिश्तों में विश्वास और समझदारी पहले से अधिक मजबूत होगी।

उपाय: रविवार के दिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और गुड़ का दान करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के दृष्टिकोण से यह सप्ताह उपलब्धियों और पहचान दिलाने वाला रहेगा। 25 मई को कन्या राशि का चंद्रमा आर्थिक और व्यावसायिक योजनाओं को व्यवस्थित करेगा। नौकरी कर रही महिलाओं को अपने काम के कारण  अधिकारियों से सराहना मिल सकती है। 27 मई को तुला राशि का चंद्रमा आपकी संवाद क्षमता और नेटवर्किंग को मजबूत करेगा, जिससे मीडिया, प्रशासन, राजनीति और मार्केटिंग से जुड़ी महिलाओं को विशेष लाभ होगा। 29 मई का रवियोग करियर में अचानक उन्नति या नई जिम्मेदारी दिला सकता है। व्यवसाय करने वाली महिलाओं को नए संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा। 30 मई को कार्यस्थल और घर दोनों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचना जरूरी रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग आपको नई योजनाओं को मजबूत आधार देने में मदद करेगा।

उपाय: प्रतिदिन सुबह ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें और गेहूं का दान करें। 

rashi

इसे भी पढ़ें- सिंह राशिफल मई 2026: करियर में मिलेगा बड़ा मुकाम, महीने के अंत तक चमकेगी किस्मत और बढ़ेगी आमदनी 

सिंह राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक मामलों में यह सप्ताह धीरे-धीरे मजबूती और स्थिरता देने वाला रहेगा। 25 मई को कन्या राशि के चंद्रमा से धन से जुड़े मामलों में समझदारी बढ़ेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। 27 मई के बाद किसी पुराने संपर्क या पारिवारिक सहयोग से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। 29 मई का रवियोग इन्वेस्ट और व्यापार के लिए विशेष शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान संपत्ति, वाहन या किसी लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट  में इन्वेस्ट  करने का विचार बन सकता है। 30 मई को वृश्चिक राशि का चंद्रमा घर या परिवार पर अचानक खर्च बढ़ा सकता है। सप्ताह के अंतिम दिनों में धार्मिक या सामाजिक कार्यों पर खर्च होगा लेकिन उससे मानसिक संतोष भी मिलेगा। कुल मिलाकर यह सप्ताह आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने वाला साबित होगा।

उपाय: रविवार की सुबह लाल कपड़े में थोड़ा सा केसर बांधकर अपनी तिजोरी में रखें।

सिंह राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और थकान से बचना जरूरी होगा। 25 से 27 मई तक शरीर में ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। 28 मई के बाद अधिक काम और भागदौड़ के कारण कमजोरी या शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है। 30 मई को वृश्चिक राशि के चंद्रमा के प्रभाव से ब्लड प्रेशर, सिरदर्द या नींद की समस्या परेशान कर सकती है। महिलाओं को खानपान और आराम दोनों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सप्ताह के अंतिम दिनों में ध्यान, योग और सूर्य नमस्कार करने से मानसिक और शारीरिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। नियमित दिनचर्या अपनाने से इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन सुबह खाली पेट तांबे के पात्र का पानी पिएं और सूर्य नमस्कार करें।

इसे भी पढ़ें: Singh Rashi Upay 2026: क्या सूर्य के साल में और तेज होगी सिंह राशि की स्पॉटलाइट? जानें करियर, रिश्ते और अच्छी सेहत के लिए कौन से उपाय आएंगे काम

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।