image

Aaj Ka Singh Rashifal 08 November 2025: सिंह राशि की महिलाएं आज काम में थोड़ा भारीपन महसूस कर सकती हैं, जानें पूरे दिन का हाल

आज का दिन सिंह राशि की महिलाओं के लिए आत्ममंथन और कामकाज में सावधानी बरतने का है। किसी पुराने फैसले की समीक्षा करने का मौका मिल सकता है। कार्यस्थल पर दबाव बढ़ेगा, लेकिन आत्मविश्वास से आप स्थिति संभाल लेंगी।
Astrozindagi
Updated:- 2025-11-08, 07:21 IST

कृष्ण तृतीया सुबह 7:32 बजे तक और फिर चतुर्थी का प्रभाव रहेगा। साथ ही गणाधिपा संकष्टी होने से निर्णयों और सोच में गहराई आ सकती है। सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह दिन पुराने फैसलों की समीक्षा और नये रुख की शुरुआत का इशारा करता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है सिंह राशि का आज का राशिफल?

आज सिंह राशि का प्रेम राशिफल (Leo Love Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज संबंधों को लेकर दोराहे में महसूस कर सकती हैं, विशेषकर तब जब कोई पुराना मुद्दा फिर से उठे। कमिटेड महिलाएं अपने पार्टनर से किसी परिवारिक विषय को लेकर मतभेद महसूस कर सकती हैं, इसलिए बात करते समय ठहराव ज़रूरी है। सिंगल महिलाएं आज किसी से बातचीत शुरू कर सकती हैं, लेकिन सामने वाले का असली इरादा समझने में समय लग सकता है। शनि के प्रभाव से बातों में गलतफहमी भी बन सकती है।
उपाय: श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें और उन्हें बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

leo zodiac horoscope

आज सिंह राशि का करियर राशिफल (Leo Career Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज काम में थोड़ा भारीपन महसूस करेंगी, खासकर यदि किसी डेडलाइन को लेकर दबाव है। जॉब ढूंढ रहीं महिलाएं को कोई पुराना कॉन्टैक्ट फायदा पहुंचा सकता है, लेकिन रिजल्ट तुरंत नहीं मिलेगा। नौकरीपेशा महिलाएं को किसी पुराने काम में सुधार के लिए बुलाया जा सकता है, जिससे उनकी मेहनत का दोहराव होगा। बिजनेस कर रही महिलाएं आज किसी साझेदारी को लेकर संशय में रहेंगी, नया अनुबंध करने से पहले हर शर्त पढ़ लें।

उपाय: कार्यस्थल जाते समय जेब में 5 तुलसी के पत्ते रखें और शाम को किसी वृद्ध को भोजन कराएं।

इसे जरूर पढ़ें: Saptahik Rashifal Singh 3-9 November 2025: शुक्रवार को मिलेंगे नए क्लाइंट्स; नौकरी की तलाश गुरुवार से रविवार के बीच होगी खत्म, जानें सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह

आज सिंह राशि का आर्थिक राशिफल (Leo Money Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज पैसों को लेकर अधिक सावधानी बरतें, खासकर जिनकी आमदनी अनियमित है। किसी स्कीम या निवेश से जुड़ी जल्दीबाज़ी नुकसानदायक हो सकती है। जो महिलाएं EMI या उधार चुकाने की स्थिति में हैं, उन्हें आज बजट दोबारा देखने की ज़रूरत पड़ सकती है। किसी करीबी से आर्थिक मदद की बात हो सकती है, लेकिन पहले अपनी ज़रूरतों को तवज्जो दें। सोशल मीडिया पर दिखने वाली स्कीम से दूर रहें।
उपाय: गणेश मंदिर में एक सुपारी चढ़ाएं और घर में कपूर जलाएं।

आज सिंह राशि की सेहत (Leo Health Horoscope Today)

सिंह राशि की महिलाएं आज जांघों और कूल्हे के हिस्से में जकड़न महसूस कर सकती हैं, खासकर यदि लंबे समय तक बैठकर काम किया गया हो। यह समस्या ज्यादा समय तक कुर्सी पर टिके रहने या गलत मुद्रा के कारण हो सकती है। गर्म पानी से सिकाई और बार-बार स्ट्रेचिंग करने से राहत मिलेगी। भोजन में खीरा, तरबूज जैसे जलयुक्त फल लाभदायक रहेंगे।
उपाय: गणेश जी को गुड़ चढ़ाएं और घर में गाय के घी का दीपक जलाएं।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;