Saptahik Rashifal Singh 10 To 16 November 2025: घरेलू जरूरतों के कारण अचानक उठानी पड़ सकती है उधारी, सिंह राशि वाली महिलाएं जानें कैसे रहेगा पूरा सप्ताह

Singh Saptahik Rashifal: 10 से 16 नवम्बर के बीच आसमान में ग्रहों का खासा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत बुध के वक्री होने से हो रही है, मंगल-बुध की युति 13 नवम्बर को, और 16 नवम्बर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा यानी वृश्चिक संक्रांति। वहीं मंगलवार को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है और शनिवार को उत्पन्ना एकादशी। ये सभी घटनाएं आपके निर्णय, रिश्तों और शारीरिक स्थिति पर प्रभाव डालेंगी। चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में हो रहा है, जो इस सप्ताह के केंद्र में आपको लाता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है सिंह राशि का इस सप्ताह का राशिफल?
सिंह राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)
सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह निजी रिश्तों को दोबारा समझने का है। जन्माष्टमी के दिन कोई पुरानी बात उभर सकती है, जिससे शादीशुदा महिलाएं थोड़ी असहज महसूस कर सकती हैं। संवाद में कटुता से बचें। पार्टनर की किसी आदत को लेकर चुप्पी रिश्ते में खिंचाव ला सकती है। अविवाहित महिलाएं इस सप्ताह अपनी प्राथमिकताओं को साफ करें, किसी के साथ समय बिताने की संभावना है लेकिन आगे बढ़ने में जल्दबाज़ी न करें। सप्ताहांत रिश्तों में थोड़ी राहत ला सकता है।
उपाय: शुक्रवार को पांच सुगंधित फूल जल में डालकर स्नान करें और घर के उत्तर-पूर्व कोने को साफ रखें।

सिंह राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)
सिंह राशि की महिलाओं को बुध वक्री और मंगल युति के चलते निर्णय लेने में असमंजस रह सकता है। जो महिलाएं इंटरव्यू की तैयारी में हैं, वे तैयारी को फिर से टटोलें, तकनीकी गलती हो सकती है। कामकाजी महिलाएं सप्ताह के शुरुआती तीन दिन किसी एक प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दें, मल्टीटास्किंग उलझा सकती है। व्यापार में महिला उद्यमियों को वृश्चिक संक्रांति के बाद कोई रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। सप्ताहांत रूटीन वर्क को गति देने का समय है।
उपाय: मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यह भी पढ़ें: सिंह राशि वालों की ये छोटी सी गलती पड़ जाती है खुद पर भारी
सिंह राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)
सिंह राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक मोर्चा इस सप्ताह मिश्रित रहेगा। गुरुवार और शुक्रवार को किसी पुराने खर्च को लेकर तनाव हो सकता है। घरेलू जरूरतों के कारण अचानक उधारी उठानी पड़े तो बात स्पष्ट रखें। जो महिलाएं लघु निवेश कर रही हैं, उन्हें सप्ताह के अंत तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। वृश्चिक संक्रांति के बाद किसी मित्र या सगे संबंधी से आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद बनती है। खर्च में संयम रखने पर ही महीने का अंत सहज होगा।
उपाय: बुधवार को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और हरे मूंग का दान करें।

सिंह राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)
सिंह राशि की महिलाओं को इस सप्ताह रीढ़ की हड्डी और कमर से संबंधित परेशानियां रह सकती हैं, खासकर जो महिलाएं लगातार बैठकर काम करती हैं। बुध-मंगल युति शारीरिक थकावट को बढ़ा सकती है, विशेष रूप से दोपहर के बाद। जो महिलाएं पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं, उन्हें शनिवार और रविवार को मसालेदार भोजन से परहेज करना चाहिए। अदरक का सेवन लाभकारी रहेगा।
उपाय: रविवार को किसी वृद्ध को सरसों का तेल दान करें और शाम को तांबे के बर्तन में पानी पिएं।
यह भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है सिंह, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।