सिंह राशि वालों की ये छोटी सी गलती पड़ जाती है खुद पर भारी

ज्योतिष शास्त्र में सिंह राशि के जातक तेज, मुखर होने के साथ जिद्दी भी माने जाते हैं, लेकिन उतने ही उदार भी होते हैं। सिंह राशि के जातक किसी के अधीन रहना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। इस राशि के जातकों के विवाह में अकसर परेशानियां उत्पन्न होती रहती हैं। 

singh rashi perosnality

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है और ये सिंह राशि के स्वामी भी होते हैं। सिहं राशि अग्नि तत्व के होते हैं। इस राशि के लिए सूर्य, मंगल और बृहस्पति अच्छे मित्र माने जाते हैं। वहीं बुध, शुक्र और शनि शत्रु राशि माने जाते हैं।

ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, सिंह राशि के जातक जितने उदार, मुखर, तेज होते हैं। उतने की जिद्दी भी माने जाते हैं। ये किसी भी व्यक्ति के अधीन रहना पसंद नहीं करते हैं। तो आइए इस लेख में सिंह राशि वालों के बारे में विस्तार से जानते हैं, कि इनकी क्या कमियां और समस्याएं होती हैं और इन्हें अपने जीवन को कैसे बेहतर बनाना चाहिए।

सिंह राशि के जातक कद में थोड़े छोटे और हट्टे-कट्टे होते हैं। ये लोग अपने मेहनत के बल पर उच्च पद हासिल करते हैं। इनके अंदर कला, संगीत और अभिनय का गुण कूट-कूटकर भरा होता है। सिंह राशि वाले जातक बहुत धार्मिक होते हैं। ये जिस भी जातक से प्रेम करते हैं। उसके प्रति वफादार रहते हैं। इनके जीवन की शुरुआत थोड़ा संघर्षमय होता है, लेकिन ये अपना मुकाम बना लेते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि सिंह राशि की कमजोरी क्या है और उन्हें अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या करना चाहिए।

सिंह राशि वालों की गलती खुद पर पड़ जाती है भारी

इस राशि के लोग बहुत कर्मठ होते हैं, इसलिए ये दूसरों पर काम का दबाव बनाए रखते हैं। ये जिद्दी और कठोर माने जाते हैं। इनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होती रहती हैं। इसलिए इनके विवाह (विवाह उपाय) 28 या 30 साल में ही करने शुभ होता है। कभी-कभी ये इतने हटी हो जाते हैं कि ये अपने आगे दूसरों की बात सुनने को तैयार नहीं होते हैं। कभी-कभी नेगेटिव भी हो जाते हैं। इन्हें बल्ड प्रेशर और आंखों से संबंधित समस्याएं रहती हैं।

इसे जरूर पढ़ें -Expert Tips: जानें ज्योतिष के अनुसार कैसा होता है सिंह राशि का स्वभाव और उनकी लव लाइफ

singh rashi

सिंह राशि वाले अपने जीवन को ऐसे बनाएं बेहतर

सिंह राशि के जातकों के जीवन में अगर परेशानियां ज्यादा बढ़ने लगे, तो रोजाना जल में एक चुटकी हलदी मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता लाएं। कठोर न बनें। आप मूंगा रत्न धारण करें। विष्णु सहस्त्रनाम (विष्णु सहस्त्रनाम पाठ) और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना शुभ माना जाता है। साथ ही अपनी तर्जनी अंगुली में सोने या फिर पीतल का छल्ला धारण करें।

इसे जरूर पढ़ें -सिंह राशि के लोग अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए करें ये उपाय

इस दिन स्नान करने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। इससे आपकी जीवन में सकारात्मकता का संचार होगा और आपके जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

अगर आपकी भी राशि सिंह है, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP