Gemini Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा 8 सितंबर तक कुंभ राशि में, फिर 10 सितंबर तक मीन, 12 सितंबर तक मेष और 14 सितंबर तक वृषभ राशि में रहेगा। शुक्र कर्क राशि में स्थित है, जो संबंधों और आर्थिक फैसलों पर असर डालेगा। मंगल 13 सितंबर को कन्या से तुला में प्रवेश करेगा, जिससे घर और कार्यक्षेत्र दोनों में तालमेल की ज़रूरत बढ़ेगी। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं, जिससे संवाद प्रभावशाली रहेगा और विचारों को लोगों तक पहुंचाना आसान होगा। गुरु मिथुन राशि में और शनि मीन में स्थित हैं, जिससे दीर्घकालिक सोच और स्थिरता में बढ़ोतरी होगी। इस ग्रह स्थिति के आधार पर आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मिथुन राशि की महिलाओं का इस सप्ताह का राशिफल?
मिथुन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों में विशेष होगा। अविवाहित महिलाएं रविवार को एक पुराने मित्र से सुखद मुलाकात करेंगी। सप्ताह के मध्य में ऑनलाइन बातचीत शुरू हो सकती है, जो आगे बढ़ेगी। विवाहित महिलाओं को मंगलवार और बुधवार को अपने साथी की बातों पर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है। गुरुवार से रिश्तों में सुधार होगा और पुराने मनमुटाव दूर होंगे। शनिवार को साथी के साथ समय बिताना अच्छा रहेगा, जिससे निकटता बढ़ेगी।
करियर में मिथुन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह नई पहचान और अवसरों से जुड़ा होगा। सोमवार को ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। मंगल के तुला राशि में आने के बाद शुक्रवार से टीमवर्क और साझेदारी पर ज़ोर बढ़ेगा, खासकर जो महिलाएं मैनेजमेंट या क्रिएटिव क्षेत्र में हैं। बुधवार को किसी क्लाइंट या वरिष्ठ से प्रेज़ेंटेशन या मीटिंग के दौरान खुद को साबित करने का अच्छा मौका मिलेगा। बिज़नेस से जुड़ी महिलाएं शनिवार को साझेदारी में कोई अहम फैसला ले सकती हैं।
आर्थिक रूप से मिथुन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह थोड़ा अस्थिर होगा लेकिन समझदारी से खर्च और निवेश करेंगी तो लाभ मिलेगा। मंगलवार को किसी घरेलू सामान या मरम्मत से सम्बंधित खर्च होगा। गुरुवार को अचानक किसी पुराने निवेश से लाभ की स्थिति बनेगी, खासकर अगर आपने शेयर या गोल्ड में पैसा लगाया हो। शनिवार को उधार चुकाने या किसी भी लेन-देन से बचें। रविवार को खरीदारी का मन बनेगा लेकिन सीमित बजट में ही चलना होगा। शुक्रवार का दिन आर्थिक फैसलों के लिए सबसे बेहतर रहेगा, खासकर जो महिलाएं खुद का छोटा बिज़नेस या फ्रीलांसिंग करती हैं।
इसे भी पढ़ें: Gemini Zodiac: मिथुन राशि वालों को नहीं पहनने चाहिए ये रत्न, हो सकता है नुकसान
स्वास्थ्य को लेकर मिथुन राशि की महिलाओं को इस सप्ताह नियमित दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। सोमवार को सिरदर्द और आंखों में थकावट की समस्या हो सकती है, खासकर जो महिलाएं लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करती हैं। बुधवार को देर रात तक जागने से शरीर पर असर दिखेगा। शुक्रवार और शनिवार को पाचन से जुड़ी दिक्कत हो सकती है, इसलिए तला-भुना खाने से परहेज़ करें। सप्ताह के आखिरी दिन थोड़ी राहत रहेगी लेकिन आराम ज़रूरी है।
इसे भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है मिथुन, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
रोज सुबह “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें। बुधवार को हरे वस्त्र पहनें और हरे फल या धनिया का दान करें। मिथुन राशि की महिलाओं के लिए इस सप्ताह शुभ रंग हरा और भाग्यशाली अंक 5 रहेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।