Gemini Dainik Rashifal 9 September 2025: आज चंद्रमा उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और मीन राशि में है। द्वितीया तिथि और गण्ड योग यह संकेत दे रहे हैं कि किसी भी बात पर बिना पुष्टि के प्रतिक्रिया न दें। आज का दिन किसी रुकी हुई योजना को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने जानकार से अचानक मुलाकात होकर कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। दूसरों के सुझाव ज़रूरी होंगे लेकिन अंतिम फैसला खुद का होना चाहिए। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मिथुन राशि का आज का राशिफल?
मिथुन राशि की महिलाओं को आज अपने साथी के किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात करनी पड़ सकती है जिसकी सोच आपसे मेल नहीं खाएगी। इस स्थिति में आपको शांति से व्यवहार करें ताकि रिश्ते में खिंचाव न आए। अविवाहित महिलाएं भी किसी रिश्ते में पारिवारिक हस्तक्षेप को लेकर असहज महसूस करेंगी। आज आपको यह समझ आएगा कि प्रेम सिर्फ दो लोगों का नहीं होता, उसमें आसपास के लोगों की सोच भी प्रभाव डालती है।
मिथुन राशि की महिलाओं को आज पीठ के निचले हिस्से में अकड़न रह सकती है। लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने या खड़े रहने पर दिक्कत बढ़ेगी। ऑफिस चेयर में सपोर्ट वाला कुशन इस्तेमाल करें। पानी में अजवाइन उबालकर पीने से अंदरूनी सूजन में राहत मिलेगी। एक्सरसाइज़ में दीवार के सहारे उठने-बैठने का अभ्यास करें। बार-बार झुकने की क्रिया को रोकें। दोपहर के बाद लेटकर पीठ के नीचे तौलिया रोल रखकर आराम करें।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें- मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
मिथुन राशि की महिलाएं आज किसी नए नियम या पॉलिसी को कार्यस्थल पर लागू होते देखेंगी जो उनके काम के ढंग को प्रभावित करेगा। इस बदलाव में सहजता से ढलने वाली महिलाएं आगे निकलेंगी। व्यापार में कोई सरकारी आदेश या नियम बदलाव लाएगा जिससे कार्यशैली में नयापन लाएंगी। छात्राओं को आज सेलेबस में नए बदलाव की जानकारी मिलेगी जिससे पढ़ाई की योजना फिर से बनानी होगी। यह दिन नई व्यवस्था को अपनाकर अपने काम के तरीके को बेहतर बनाने का संकेत देता है।
मिथुन राशि की महिलाएं आज किसी बड़े निवेश पर विचार करेंगी। सुबह का समय रिसर्च और सलाह लेने में बीतेगा जबकि दोपहर बाद कोई पुख्ता निर्णय लिया जाएगा। आज आप यह महसूस करेंगी कि सोच-समझकर उठाए गए कदम ही लंबे समय की स्थिरता की नींव रखते हैं। शाम को किसी भरोसेमंद व्यक्ति की राय आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और आने वाले दिनों में बेहतर लाभ की संभावना बनेगी।
इसे जरूर पढ़ें- क्या पत्नी अपने पति का श्राद्ध कर सकती है?
आज मिथुन राशि की महिलाएं एक पीले फूल पर थोड़ा शहद लगाकर किसी देवस्थान में अर्पित करें। इससे संचार में मिठास और लोगों से सहयोग बढ़ेगा। लकी रंग पीला रहेगा। लकी नंबर रहेगा 5।
काल सर्प दोष दूर करने के रामबाण उपाय जानें | पैसों की कमी दूर करेंगे यह अचूक उपाय | क्या है अंक 16 का रहस्य ? | क्या आपके मोबाइल नंबर में भी 9999 आता है? |
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।