Mithun Rashifal Today

Aaj Ka Mithun Rashifal 28 August 2025: मिथुन राशि के महिलाएं आज केवल अपने दिल की आवज सुनें, सब कुछ अच्‍छा होगा...पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

28 अगस्त 2025 का मिथुन राशिफल: मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन दिल की आवाज़ सुनने और आत्मविश्वास के साथ फैसले लेने का है। जानें प्यार, करियर, सेहत और आर्थिक मामलों में क्या कहता है आज का राशिफल।
Editorial
Updated:- 2025-08-28, 05:00 IST

Gemini Horoscope Today, 28 August 2025: आज का दिन मिथुन राशि की उन महिलाओं के लिए बेहद ख़ास रहेगा जो रिश्तों को संभालते हुए अपनी पहचान भी मजबूत करना चाहती हैं। आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में है और तुला राशि में भ्रमण कर रहा है। तिथि है पंचमी जो शाम 05:56 PM तक रहेगी और उसके बाद षष्ठी शुरू होगी। शुभ कार्यों के लिए शुक्ल योग दोपहर 01:18 PM तक रहेगा, फिर ब्रह्म योग की शुरुआत होगी, जो विचारों को गहराई देता है और फैसलों को मजबूत करता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मिथुन राशि का आज का राशिफल?

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज दिल की बातों को मज़ाक में कहना भारी पड़ सकता है। कोई शख्स आपके इशारों को गलत समझेगा और आप चाहकर भी बात को ठीक नहीं कर पाएंगी। जिनका रिश्ता नया है, उन्हें आज मज़ाक और असली सोच के बीच फर्क साफ रखना होगा। शादीशुदा महिलाएं अपने साथी से कुछ रोमांटिक पल चाहेंगी, लेकिन बातों में हल्कापन उनके मन को ठेस पहुंचाएगा। परिवार में भाई या बहन से अनबन की स्थिति बनेगी, लेकिन कुछ बोलने से पहले दो बार सोचें, नहीं तो बात बढ़ जाएगी।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं को आज छाती और ऊपरी पीठ में जकड़न और बेचैनी अनुभव होगी। गलत मुद्रा या अत्यधिक तनाव कारण बनता है। ध्यान और मत्स्यासन व ग्रीवा संचालन से छाती खुलती है। मसालेदार व्यंजन और बेकरी उत्पादों से दूरी रखें। गर्म पानी और तुलसी युक्त काढ़ा उपयोग करें। ऊँचे तकिए के साथ सोने से बचें।

इसे जरूर पढ़ें- यहां पढ़ें मिथुन राशि के लोगों का व्‍यक्तित्‍व

यह विडियो भी देखें

gemini today horoscope in hindi

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन तकनीकी कौशल या डिजिटल ज्ञान से कमाई बढ़ाने का है। कोई ऑनलाइन कोर्स पूरा करने या डिजिटल स्किल्स जैसे डिज़ाइन, कोडिंग या अकाउंटिंग के ज़रिए एक्स्ट्रा इनकम का रास्ता खुलेगा। घर बैठे कमाई करने की योजना आज फलीभूत हो सकती है। फ्रीलांसिंग, ऑनलाइन क्लासेस या डिजिटल सर्विसेस से जुड़े कामों में आर्थिक सफलता का योग है।

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर की बात करें तो मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज टीमवर्क और दूसरों से तालमेल बनाना जरूरी होगा। आप जिनके साथ काम कर रही हैं, उनकी भाषा या सोच आपसे बिल्कुल अलग होगी लेकिन वही आपके लिए नया रास्ता खोलेंगे। किसी विदेशी कंपनी से जुड़ा काम या इंटरनेशनल कॉल आज आपके सामने नई संभावना लाएगा। ऑफिस में मीटिंग या ग्रुप डिस्कशन में आपकी बातों को तवज्जो मिलेगी, लेकिन ज़रूरत है कि आप दूसरों को सुनने की आदत डालें। जो महिलाएं पढ़ाई या रिसर्च से जुड़ी हैं, उन्हें आज ग्रुप असाइनमेंट में नेतृत्व करना होगा।

इसे जरूर पढ़ें- यहां पढ़ें वृषभ राशि का वर्ष 2025 का राशिफल

आज मिथुन राशि के उपाय (Gemini Remedies Today)

आज मिथुन राशि की महिलाएं पीला रंग पहनें और किसी छोटे बच्चे को केले दें। लकी नंबर 5 रहेगा। यह छोटा सा उपाय आपके मन के डर को कम करेगा और आत्मबल को जन्म देगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;