zodiac astro tips

व्यापार में सफलता पाने के लिए मकर राशि के जातक करें ये उपाय

मकर राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शनि हैं। इसलिए इस राशि के जातकों की सोच बहुत गहरी होती है। लेकिन धन और व्यापार के मामले में इस राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत होती है। 
Editorial
Updated:- 2025-07-22, 13:00 IST

मकर राशि वालों के स्वामी ग्रह शनि हैं। राशि चक्र में मकर राशि का स्थान दसवां है। इस राशि के जातकों की सोच़ बहुत गहरी होती है, लेकिन धन और व्यापार के मामले में इन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। यह सभी काम समय पर पूरे करने वाले होते हैं।

मकर राशि के जातक मनोरंजन करने वाले भी होते हैं। इसलिए ये जहां भी रहते हैं। वहीं लोक कभी उदास नहीं रहते हैं। इस राशि की महिलाएं बेहद व्यवस्थित ढंग से रहती हैं, लेकिन ये थोड़े स्वार्थी भी माने जाते हैं। यह दूसरों पर कभी जल्दी भरोस नहीं करते हैं।

अब ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि वालों के लिए कुछ उपाय बताया गया है, जिसे करने से व्यक्ति को व्यापार में लाभ हो सकता है और धन-धान्य में वृद्धि हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि व्यापार में लाभ के लिए मकर राशि के जातकों को क्या करना चाहिए। 

मकर राशि वाले धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय 

मकर राशि के जातकों को धन-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए अपने तिजोरी में नीला रंग का वस्त्र बिछाएं और गुरुवार के दिन केले के पौधें लगाएं और उसका पालन- पोषण करें। उसके बाद संध्या के समय केले के पेड़ के पास दीपक जलाएं। 

विवाह में आ रही है परेशानी, तो मकर राशि वाले करें ये उपाय 

vivah

अगर आपके दांपत्य जीवन में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है या फिर विवाह में किसी प्रकार की अड़चन आ रही है, तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में शिवलिंग पर कच्चे दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें और अपने शयन कक्ष में मोर पंख लगाएं। इससे लाभ हो सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - व्यापार में आ रही हैं बाधाएं तो ज्योतिष के ये उपाय आजमाएं

व्यापार में सफलता प्राप्ति के लिए करें ये उपाय 

यह विडियो भी देखें

व्यापार में सफलता पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन छाया पात्र दान करें। इसके लिए आप मिट्टी या लोहे के पात्र में सरसों का तेल भरकर अपनी छाया देखें और दान करें। 

मकर राशि वाले धारण करें ये रत्न, शुभ फलों की होगी प्राप्ति

heera

मकर राशि वाले जातकों के स्वामी शनि हैं। इसलिए इस राशि वालों को शनि की शांति के लिए नीलम रत्न, सात मुखी रुद्राक्ष औऱ धतूरे की जड़ को धारण करना चाहिए। इससे आपको जल्द शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - सूर्य को अर्घ्य देते समय जल में मिलाएं काले तिल, मिलेंगे अनगिनत फायदे

मकर राशि वाले शनिवार के दिन दान करें काले तिल

मकर राशि के जातकों को शनिवार के दिन काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को सभी काम में सफलता मिलती है और काम भी बनने लग जाते हैं। साथ ही रोग-दोष से भी छुटकारा मिल सकता है।

अगर आपकी भी राशि मकर है, तो यहां बताए गए उपायों को आजमाएं और अगर आपको हमारी स्टोरीज पसंद आए, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;