makar rashifal 12 september 2025 capricorn today horoscope

Aaj Ka Makar Rashifal 12 September 2025: मकर राशि की महिलाएं खुद के अनुभव के आधार पर लें बड़े फैसले, पढ़ें कैसा रहेगा दिन

आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए आत्मविश्वास और अनुभव पर भरोसा करने का है। लोग आपको सलाह देंगे या टोकेंगे, लेकिन बड़े फैसले अपनी स्थिर सोच और अनुभव से ही लें।
Astrozindagi
Updated:- 2025-09-12, 05:50 IST

Makar Dainik Rashifal, 12 September 2025: चंद्रमा आज मेष राशि से वृषभ में शाम 05:30 बजे पहुंचेगा। सुबह 11:58 बजे तक भरनी नक्षत्र में रहेगा और फिर कृतिका में। पंचमी तिथि सुबह 09:58 तक रहेगी और फिर षष्ठी तिथि। व्याघात योग दोपहर 01:44 तक और फिर हर्षण योग रहेगा। आपके आसपास के लोग आज आपको उलझा सकते हैं, सलाह देंगे, टोकेंगे या राय बदलने को कहेंगे। लेकिन अपने अनुभव और अंतरात्मा की बात को प्राथमिकता दें। आज कोई बड़ा फैसला लेना पड़े, तो दूसरों के तर्कों से ज्यादा अपनी स्थिर सोच पर भरोसा रखिए। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाओं को आज अपने साथी के किसी बड़े फैसले की जानकारी देर से मिलेगी, जिससे आप चौंक जाएंगी। इस पर नाराजगी स्वाभाविक होगी लेकिन आप समझदारी से अपनी बात रखें। अविवाहित महिलाएं भी किसी नए व्यक्ति की गोपनीयता से थोड़ी असहज महसूस करेंगी। आज रिश्तों में भरोसा कायम रखने के लिए सूचनाएं साझा करना जरूरी रहेगा और किसी भी बात को छिपाना दूरी बढ़ा सकता है।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज महसूस करेंगी कि काम के बीच में छोटे ब्रेक लेना उत्पादकता को घटाएगा नहीं, बल्कि बढ़ाएगा। लगातार बैठकर काम करते रहना केवल थकायेगा। दो कामों के बीच कुछ मिनट चलें, पानी पियें या आंखें बंद करके थोड़ी देर बैठ जाए। व्यापारी महिलाएं एक ग्राहक से दूसरे ग्राहक के बीच थोड़ा अंतराल रखें। छात्राएं भी विषय बदलने से पहले रेस्ट लें।

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाओं को आज हाथ के अंगूठे में अकड़न महसूस हो सकती है। ज्यादा देर टाइपिंग या सिलाई-बुनाई जैसे काम से परहेज करें। दिन में गुनगुने पानी में नमक डालकर हाथ भिगोएं और सूखाकर नारियल तेल लगाएं। एक्सरसाइज में मुट्ठी बंद और खोलने की क्रिया दोहराएं। ज्यादा देर मोबाइल चलने से बचें। सोते समय हाथों को ढककर रखें। 

इसे जरूर पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

मकर राशि की महिलाएं आज किसी बड़े अवसर को भुनाने का प्रयास करेंगी। सुबह का समय जानकारी और दस्तावेज पूरे करने में निकलेंगी और दोपहर तक आपके लिए नया काम मिलने की संभावना है। शाम तक आप लाभ की दिशा में कदम बढ़ने का प्रयास करेंगी। साहस के साथ सही दिशा में कदम बढ़ाएं। अपने फैसलों पर भरोसा रखें और आगे बढ़ने से न हिचकें। आने वाले समय में यही शुरुआत आपके लिए लगातार कमाई और आर्थिक मजबूती का आधार बनेगी।

आज मकर राशि के उपाय (Capricorn Remedies Today)

आज मकर राशि की महिलाएं लौंग और कपूर एक साथ जलाकर पूरे घर में धूप करें। यह वातावरण को शुद्ध करेगा और नकारात्मक सोच को खत्म करेगा। लकी रंग स्लेटी रहेगा। लकी नंबर रहेगा 5।

इसे जरूर पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;