Makar Dainik Rashifal, 11 September 2025: आज चंद्रमा मेष राशि में है और दोपहर 01:57 बजे तक अश्विनी नक्षत्र में रहेगा, फिर भरनी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। चतुर्थी तिथि दोपहर 12:45 बजे तक और फिर पंचमी रहेगी। ध्रुव योग शाम 05:05 बजे तक रहेगा और फिर व्याघात योग शुरू होगा। मकर राशि के लिए आज का दिन थोड़ी धीमी शुरुआत के साथ आगे बढ़ेगा, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपकी सक्रियता और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी। जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ेंगी लेकिन आप उन्हें बेहतर ढंग से निभाएंगे। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
मकर राशि की महिलाएं आज अपने साथी को उनकी किसी उपलब्धि के लिए सराहना ज़रूर दें। अगर हाल में कोई गलतफहमी पैदा हुई है, तो उसे साफ तरीके से बात करके सुलझाना बेहतर रहेगा। एक डेट प्लान या प्रियजन को दिया गया उपहार आपके जुड़ाव में नई ताजगी ला सकता है। अविवाहित महिलाएं, अगर किसी से बातचीत शुरू करनी है, तो पहल करने में हिचकिचाएं नहीं। तारीफ, सम्मान और विनम्रता को अपने संवाद में शामिल करें, इससे जुड़ाव और मजबूत बनेगा।
मकर राशि की महिलाएं अगर ऑफिस में कॉल्स ज्यादा हैं तो उन्हें एक समय में समेटें और बाकी दिन मेल्स या प्रेजेंटेशन पर फोकस करें। व्यापार में क्लाइंट को बार-बार टाइम न बदलें, एक बार तय हो गया तो उसी पर डटे रहें। हाउसवाइफ़ महिलाएं अगर घर से ऑनलाइन डिलीवरी वाला बिजनेस करती हैं, तो पैकिंग रात को ही कर लें। पढाई कर रही छात्राएं आज किसी नए स्किल को सीखने के लिए वेबिनार ज्वाइन कर सकती हैं।
मकर राशि की महिलाओं को आज मोबाइल पर लंबी बात करते हुए गर्दन झुकाकर रखने से कंधे और पीठ के ऊपरी हिस्से में खिंचाव बनेगा। फोन को आंख की सीध में पकड़ें और तकिए के सहारे आराम से बैठें। हर आधे घंटे पर कंधों को घुमाएं। आज खुद ड्राइव ना करें। बहुत ठंडा पानी या बर्फ वाले ड्रिंक्स से परहेज करें।
इसे जरूर पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
मकर राशि की महिलाओं के लिए आज व्यापार से मिलने वाला कमीशन महत्वपूर्ण रहेगा। किए गए सौदे का फायदा सीधे खाते में आएगा और आपको राहत देगा। आप इस धन को परिवार की नई योजनाओं में शामिल करेंगी और कामकाज में भी सुधार करेंगी। नया वाहन खरीदने का अवसर आएगा और आप उसके लिए बजट तय करेंगी। पहले से मौजूद वाहन की मरम्मत पर भी खर्च करेंगी ताकि आने वाले समय में बड़ी परेशानी न खड़ी हो।
आज मकर राशि की महिलाएं एक तांबे के सिक्के को मिट्टी के बर्तन में रखकर छत पर रखें। इससे मेहनत का फल और लक्ष्य में स्पष्टता मिलेगी। लकी रंग स्लेटी रहेगा। लकी नंबर रहेगा 5।
इसे जरूर पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।