who should plant shami as per astrology

इन 5 राशि के लोगों के लिए शमी का पौधा लगाना हो सकता है विशेष फलदायी, क्या आप भी हैं उनमें से एक?

हिंदू धर्म में कुछ पेड़-पौधों का विशेष महत्व है और यदि आप इनके नियमों का पालन करते हुए पूजा करते हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है और समृद्धि आती है।
Editorial
Updated:- 2024-04-11, 12:00 IST

प्राचीन काल से ही हमारी संस्कृति में कुछ पेड़-पौधों को ज्योतिष से जोड़ा जाता आया है और इन पौधों की पूजा से विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि पौधों को नियमित जल देने और उनकी पूजा करने से आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है और कई कष्टों से मुक्ति भी मिल सकती है।

यही नहीं ज्योतिष में यह भी सलाह दी जाती है कि आपको पौधे अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए लगाने चाहिए, जिससे इसके पूरे लाभ मिलें। जब हम पौधों की पवित्रता की बात करते हैं तब शमी एक ऐसा पौधा है जिसका पूजन विशेष रूप से शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है और यह भगवान शिव का भी प्रिय पौधा माना जाता है।

यदि आप इस पौधे की पूरे नियम से पूजा करते हैं तो आपके लिए शुभ फल मिलते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें शमी का पौधा किन राशियों को लगाना चाहिए।

मेष राशि के लोग लगाएं शमी का पौधा

who should plant shami tree

राशि चक्र की पहली राशि मेष अपनी निर्भीकता, महत्वाकांक्षा और हमेशा आगे रहने के स्वभाव से जानी जाती है। इस राशि में जन्म लेने वाले लोग हमेशा सबसे आगे रहना पसंद करते हैं। यदि आप शमी का पौधा पाने घर में लगाते हैं और इसकी नियमित देखभाल करते हैं तो इससे आपके नेतृत्व गुणों को बढ़ावा मिलता है और आपके भीतर जोश और दृढ़ संकल्प की भावना जागृत होती है। आपके जीवन में आर्थिक लाभ बढ़ाने के लिएऔर शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए भी इस पौधे को लगाना शुभ माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: Shami Plants ke Upay: घर की सभी परेशानियों का हल है शमी का पौधा

सिंह राशि के लोग लगाएं शमी का पौधा

सिंह राशि के स्वामी सूर्य को माना जाता है। इस राशि में  द्वारा शासित सिंह राशि में आत्मविश्वास की प्रवृत्ति साफ़ झलकती है। सिंह राशि के जातक सदैव अपनी महत्वाकांक्षा, मान्यता एवं सफलता के लिए जाने जाते हैं।

सिंह राशि के जातकों के लिए शमी का पौधा लगाना उनके प्राकृतिक आकर्षण को बढ़ाने में मदद करता है और उनके जीवन के लिए उन्नति और समृद्धि के अवसरों को आकर्षित कर सकता है। शमी के पौधे का संबंध शनि देव से है और शनि और सूर्य से पिता-पुत्र का संबंध है। यदि सिंह राशि के लोग शमी का पौधा लगाते हैं तो उन्हें शनि और सूर्य दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

धनु राशि के लोग लगाएं शमी का पौधा  

shami plant for which zodiac signs

धनु राशि के लोग आशावाद और ज्ञान से भरपूर होते हैं। धनु राशि के लोग अक्सर ऐसे कार्यों की ओर आकर्षित होते हैं जो उनकी ख्याति को बढ़ाते हैं। यदि आप शमी का पौधा लगाते हैं तो आपके जीवन में प्रचुरता और समृद्धि में वृद्धि होती है।

जिससे आपको आगे बढ़ने का प्रोत्साहन भी मिलता है। इसके अलावा धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और शमी का पौधा शनि देव का प्रिय पौधा है। ऐसे में यदि आप शमी का पौधा घर में लगाती हैं तो ये आपके लिए बहुत शुभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: Shami Plant Rules: शनि देव के प्रिय शमी के पौधे में जल चढ़ाने के सही नियम जानें

कुंभ राशि के लोग लगाएं शमी का पौधा  

राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ अपनी मौलिकता के लिए जानी जाती है। कुंभ राशि के लोग अक्सर प्रगतिशील विचारों और सामाजिक चुनौतियों के नवीन समाधानों की ओर आकर्षित होते हैं। कुंभ राशि के जातकों के लिए शमी का पौधा लगाना उनकी सामूहिक समृद्धि और सामाजिक परिवर्तन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही कुंभ राशि के समय शनि हैं और आपके शमी का पौधा लगाने से घर में शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है।

मीन राशि के लोग लगाएं शमी का पौधा  

which zodiac should plant shami

मीन राशि को राशि चक्र की आखिरी राशि माना जाता है और इनका स्वामी ग्रह बृहस्पति है और शनि की इनसे घनिष्ठ मित्रता होने की वजह से मीन राशि वालों को शमी का पौधा लगाने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने घर में ये पौधा लगाते हैं और इसकी देखभाल करते हैं तो शनि की साढ़े साती में भी आपको राहत मिलती है और समस्याओं से बाहर निकलने के रास्ते मिल सकते हैं।

अगर आप अपनी राशि को ध्यान में रखकर शमी का पौधा घर में लगाते हैं तो आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;