What Happens if butterfly comes to your house ()

घर में तितली के आने से क्या होता है?

शास्त्र के अनुसार घर में कुछ पक्षियों और जीव का दिखना शुभ माना जाता है। ये घर में सुख-समृद्धि और तरक्की का संकेत लेकर आते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-10, 13:00 IST

(what happens if butterfly comes to your house) शास्त्र में पेड़-पौधे से लेकर जीव-जंतु तक के विशेष महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। हर जीव-जन्तु कोई न कोई शुभ और अशुभ संकेत लेकर आते हैं। वहीं घर में कुछ जीव का दिखना शुभ संकेत लेकर आता है। ऐसा माना जाता है कि यह घर में रहने वाले जातकों के लिए अच्छी खबर लेकर आते हैं। अब ऐसे में अगर आपके घर में तितली आती है, तो यह कैसा संकेत माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

घर में तितली का आना होता है शुभ 

butterfly house x

अगर किसी जातक के घर में तितली आती है। तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जातकों के ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। 

तितली का आना देता है सकारात्मकता का संकेत

घर में तितली का आने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। यह खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इतना ही नहीं, घर में चल रही कलह-क्लेश से भी छुटकारा मिलने वाला है। 

तितली का आना मनोकामना पूर्ति का संकेत

घर में घूमती तितली को मनोकामनाओं की पूर्ति से जोड़ा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको घर में तितली दिखे, तो इसका मतलब यह है कि आपकी कोई इच्छा जल्द ही पूरी होने वाली है। 

तितली का आना वैवाहिक जीवन का संकेत 

घर में तितली दिखे, तो ऐसा माना जाता है कि जल्द ही किसी जातक के लिए विवाह का प्रस्ताव आने वाला है। यह संकेत बेहद शुभ माना जाता है। इसके अलावा दांपत्य जीवन में खुशहाली का संकेत भी देता है।

तितली है मां लक्ष्मी की प्रतीक

Orange butterfly Butterfly House Oasi Rossi Santorso Italy www.rossiwrites.com

हिंदू धर्म में तितली को मां लक्ष्मी की प्रतीक माना जाता है। उनका घर में आना सौभाग्य और समृद्धि का संकेत माना जाता है।

इसे जरूर पढ़ें - क्या घर में गिद्ध पक्षियों का आना अशुभ है, जानें क्या कहता है शास्त्र

तितली के रंग से मिलते हैं ये संकेत 

  • अगर घर में पीली तितली आती है। तो यह धन, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि लेकर आती है। 
  • घर में नीले रंग की तितली के आने से घर में सुख-शांति का आगमन होता है। 

इसे जरूर पढ़ें - घर में बिल्ली का आना देता है ये संकेत, जानें...

  • घर में सफेद तितली का आना शुद्धता और सकारात्मक को दर्शाता है। 
  • घर में लाल तितली का आना ऊर्जा और धन लाभ लेकर आता है। 

तितली का किसी पर बैठना, उस व्यक्ति के लिए शुभ संकेत माना जाता है, नए अवसरों और सफलता की प्राप्ति का संकेत माना जाता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- official website

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;