Brihaspativar Vrat Udyapan Vidhi in hindi

Brihaspativar Vrat Udyapan Vidhi: गुरुवार का रखते हैं व्रत तो इस विधि से करें उद्यापन, मिलेगा दोगुना फल

आप में से बहुत से लोग गुरुवार का व्रत अवश्य रखते होंगे। शास्त्रों में भी गुरुवार के व्रत को बहुत पुण्यकर और लाभदायक माना गया है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। 
Editorial
Updated:- 2024-03-13, 17:32 IST

Guruvar Vrat Rakhne Aur Udyapan Ki Vidhi: आप में से बहुत से लोग गुरुवार का व्रत अवश्य रखते होंगे। शास्त्रों में भी गुरुवार के व्रत को बहुत पुण्यकर और लाभदायक माना गया है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर एवं व्रत रख उन्हें शीघ्र प्रसन्न किया जा सकता है और उनका आशीर्वाद पाया जा सकता है। हालांकि ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि जितना जरूरी गुरुवार का व्रत रखना उतना ही आवश्यक है सही विधि से व्रत का उद्यापन करना। ऐसे में चलिए जानते हैं गुरुवार व्रत उद्यापन की सही विधि।

गुरुवार व्रत की उद्यापन विधि (Udyapan Vidhi Of Thursday Fast)  

guruwar Vrat Udyapan Vidhi

गुरुवार व्रत के उद्यापन के लिए सबसे पहले समस्त सामग्री ले आएं। व्रत उद्यापन के लिए जो भी सामग्री लगेगी वोकुछ इस प्रकार से है: चने की दाल, गुड़, हल्दी (हल्दी के उपाय), केले, पपीता और पीला वस्त्र। 

गुरुवार का व्रत 16 गुरुवारों तक रखा जाता है तब जाकर 17वें गुरुवार को व्रत का उद्यापन किया जाता है। अगर आपके 16 गुरुवारों का व्रत संपूर्ण हो गया हो तभी उसके बाद वाले गुरुवार को व्रत उद्यापन करें।

यह भी पढ़ें: घर में देवी-देवताओं की खड़ी मूर्ति रखने से क्या होगा?

व्रत उद्यापन वाले दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। फिर भगवान विष्णु का ध्यान करें और फिर भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना भी बहुत शुभ सिद्ध होगा। 

Brihaspativar Vrat Udyapan Vidhi

इसके बाद भगवान विष्णु को पांच प्रकार की पीली वस्तुएं अर्पण करें। भगवान विष्णु को पंच मेवे का भोग लगाएं। भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। इसके बाद हाथ में शुद्ध जल भरें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: भगवान श्रीराम को क्यों कहा जाता है मर्यादा पुरुषोत्तम?

उस जल को इस संकल्प के साथ भगवान विष्णु के निमित्त अर्पित करें कि आपका व्रत संपन्न हुआ है और आज व्रत उद्यापन के दिन मैं आपसे इस व्रत के उचित फल की कामना करती या करता हूं।    

अंत में भगवान विष्णु की आरती उतारें और केले के पेड़ की पूजा कर गरीबों में अन्न का दान करें। इसके साथ ही आपका गुरुवार के व्रत का उद्यापन विधिपूर्वक संपन्न हो जाएगा।

 

अगर आप भी गुरुवार का व्रत रखते हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि गुरुवार व्रत का उद्यापन कैसे किया जाता है और क्या है इसकी सही विधि। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;