हरतालिका तीज का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है, जिसमें महिलाएं 24 घंटे से भी अधिक समय तक बिना अन्न-जल के रहती हैं। इस व्रत का पारण करना यानी व्रत खोलना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है जितना कि व्रत रखना। व्रत का पारण करने से पहले कुछ विशेष धार्मिक नियमों का पालन किया जाता है जिनमें से एक है पेड़ की पूजा। वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि हरतालिका तीज का व्रत पारण करने से पहले एक पेड़ की पूजा करना आवश्यक है, तभी पूजा का पूर्ण एवं चौगुना फल प्राप्त होता है। यह पेड़ है पीपल का। पीपल के पेड़ की पूजा किए बिना इस व्रत का पारण नहीं हो सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि इस नियम के पीछे का महत्व।
हरतालिका तीज के व्रत का पारण करने से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि पीपल के वृक्ष में त्रिदेव यानी कि भगवान शिव, भगवान विष्णु और ब्रह्म देव का वास होता है, इसलिए इसकी पूजा करने से इन तीनों देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।\
पीपल की जड़ में भगवान ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु और पत्तियों में भगवान शिव का वास माना जाता है। इसलिए, व्रत का पारण करने से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करने से व्रत का पूर्ण फल मिलता है। पीपल के पेड़ को पितरों का भी निवास स्थान माना जाता है।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej Vrat Katha 2025: हरतालिका तीज के दिन पढ़ें ये कथा, जीवनसाथी संग रिश्ता होगा मजबूत
व्रत पारण से पहले इसकी पूजा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पीपल की पूजा से शनि दोष, कालसर्प दोष और अन्य ग्रहों के बुरे प्रभाव कम होते हैं। खासकर शनिवार के दिन पीपल की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।
यह पूजा जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करती है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं। पीपल की पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद मिलता है जिससे पति को दीर्घायु और समृद्धि प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2025 Puja Mantra: हरतालिका तीज व्रत पर करें इन मंत्रों के जाप, शिव-पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।