seeing these thing on saturday are auspicious

शनिवार की सुबह इन चीजों का दिखना है सौभाग्य का संकेत, जल्द चमकेगी आपकी किस्मत

शनि देव की एक नजर व्यक्ति को राजा से रंक और रंक से राजा बना सकती है। इसी कारण से हिन्दू धर्म में शनि पूजन को महत्वपूर्ण बताया गया है।
Editorial
Updated:- 2023-10-13, 12:58 IST

Shanivar Na Upay: यह तो सभी जानते हैं कि शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा होती है। जैसे सोमवार का दिन भोले बाबा को दिन माना जाता है, ठीक उसी तरह शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है।

शनिवार के दिन शनिदेव को लोग सरसों का तेल चढ़ाते हैं, माना जाता है कि ऐसा करने से सारे सारे संकट दूर हो जाते हैं।

आज के आर्टिकल में हम ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानेंगे कि शनिवार के दिन ऐसी क्या चीजें हैं, जिनका दिखना शुभ माना जाता है। 

क्यों होती है शनिदेव की पूजा?

SHANDIDEV POOJA

शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। इसके साथ ही उन्हें कर्मफल दाता भी माना जाता है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ या अशुभ फल देते हैं। (शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय

 

काले कुत्ते का दिखना शुभ

black dog good for shanidev

यह तो आप सभी जानते हैं कि शनि दोष हटाने के लिए लोग काले कुत्ते को खाना खिलाते हैं। काले कुत्ते को शनिदेव का संदेशवाहक माना जाता है।

अगर यह आपको शनिवार के दिन सुबह-सुबह नजर आए, तो समझ जाइए कि शनिदेव की कृपा आप पर बरस रही है। काला कुत्ता नजर आने पर आपको सुबह-सुबह काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Shani Dev: घर में इन पौधों को लगाने से प्रसन्न होते हैं शनिदेव

भिखारी

seeing these on saturday  auspicious

अगर आप घर से निकलते हैं और सुबह-सुबह आपको घर के बाहर या रास्ते में भिखारी नजर आता है, तो समझ जाइए के शनिदेव आपसे प्रसन्न है। इस दिन आप स्वयं उन्हें दान करने के लिए उनके पास जाएं।

शनिवार के दिन भिखारी को दान करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। (शनिदेव को तेल क्यों चढ़ाया जाता है

जूते-चप्पल चोरी होना

अगर शनिवार के दिन आपके जूते-चप्पल कहीं से चोरी हो जाते हैं, तो ऐसा होना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इससे आपके घर की जो भी परेशानी है, उसे शनिदेव ने हर लिया है। 

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Shani Dev: इन पांच लोगों से थर-थर कांपते हैं शनि देव, जानें डर का कारण

 

इस रंग की गाय का दिखना शुभ

शनिदेव को काले रंग का प्रतीक माना जाता है। अगर शनिवार की सुबह-सुबह आपको काली गाय नजर आती है तो इसे आप शुभ संकेत समझ सकते हैं। उनकी कृपा से आपको हर काम में सफलता मिलने वाली है।

इसलिए कोई भी काम करने से घबराए नहीं, क्योंकि शनिदेव आपके हर काम में आपकी सहायता करेंगे। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। 

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। 

Image Credit- Insta

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;