सावन का महीना जिसे श्रावण मास भी कहते हैं, हिंदू धर्म में विशेष पवित्रता रखता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है और इसमें पड़ने वाले सोमवार का महत्व तो और भी अधिक बढ़ जाता है। इन सावन सोमवार के दिनों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसा माना जाता है कि सावन सोमवार का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। खासकर अविवाहित कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं, वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति को मजबूत करने के लिए सावन के दूसरे सोमवार का व्रत बहुत लाभकारी माना जाता है। यह अन्य ग्रह दोषों को शांत करने में भी सहायक होता है। अब ऐसे में सावन सोमवार के दौरान कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्र हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सावन के दूसरे सोमवार के दिन महामृत्यंजय मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। यह मंत्र लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और भय मुक्ति के लिए अत्यंत प्रभावी माना जाता है। सावन में इसका जाप करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।
यह विडियो भी देखें
सावन के दूसरे सोमवार के दिन भगवान शिव के मूल मंत्र का जाप करें। यह भगवान शिव का सबसे सरल और शक्तिशाली मंत्र है। इसका नियमित जाप करने से मन को शांति मिलती है और नकारात्मकता दूर होती है।
सावन सोमवार के दिन शिव रुद्राष्टकम मंत्र का जाप करें।यह मंत्र भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन करता है। इसका पाठ करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
सावन के दूसरे सोमवार के दिन भगवान शिव के गायत्री मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
सावन के दूसरे सोमवार के दिन भगवान शिव के लघु महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।
सावन के दूसरे सोमवार में शिव स्तुति मंत्र का जाप करने से कुंडली में स्थित ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - 11 या 12 जुलाई, कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना? जानें सभी सोमवार तिथियां और धार्मिक महत्व
अगर किसी जातक का स्वास्थ्य सही नहीं रहता है तो सावन सोमवार के दिन भगवान शिव के इस मंत्र का जाप करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - सावन मास में शिवलिंग पर चावल और इत्र चढ़ाने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, मिलेगे ये फायदे
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।