sawan kark sankranti 2025 kab hai date snan daan shubh muhurat and significance

सावन महीने में कर्क संक्रांति कब है? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में सावन में पड़ने वाली कर्क संक्रांति को बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी कर्क संक्रांति को महत्वपूर्ण माना गया है। अब ऐसे में इस दिन स्नान-दान का मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-15, 08:01 IST

भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और इसी के साथ भक्तों में उत्साह और भक्ति का संचार हो गया है। सावन का महीना जितना शिव आराधना के लिए खास है, उतना ही यह ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान सूर्य देव का राशि परिवर्तन होता है, जिसे कर्क संक्रांति के नाम से जाना जाता है। आपको बता दें, कर्क संक्रांति वह समय है जब सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य को आत्मा, पिता, मान-सम्मान और ऊर्जा का कारक माना जाता है। वहीं, कर्क राशि का संबंध चंद्रमा से है, जो मन, माता और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में सूर्य का कर्क राशि में गोचर बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

सूर्य और शिव का संबंध भी गहरा है। सूर्य को भगवान शिव का ही एक रूप माना जाता है। पुराणों में सूर्य देव को शिव के नेत्रों से उत्पन्न बताया गया है। सावन में शिव की पूजा और कर्क संक्रांति पर सूर्य का राशि परिवर्तन, दोनों मिलकर एक अद्भुत संयोग बनाते हैं। इस दौरान की गई पूजा-अर्चना और दान-पुण्य का विशेष फल मिलता है। अब ऐसे में कर्क संक्रांति के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है और महत्व क्या है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन महीने में कर्क संक्रांति कब है?

lord-surya-dev-family-in-hindi (3)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करता है, तो इस घटना को कर्क संक्रांति कहा जाता है। इस दिन से दिन छोटे होने लगते हैं और रातें लंबी। आपको बता दें, कर्क संक्रांति 16 जुलाई को है। इस दिन सूर्यदेव शाम 05 बजकर 40 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

कर्क संक्रांति के दिन स्नान-दान का शुभ मुहूर्त क्या है?

सूर्य देव 16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस दिन स्नान-ध्यान, पूजा, जप-तप के लिए शुभ समय सुबह 05 बजकर 40 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 40 मिनट तक है। वहीं, महा पुण्य काल दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 40 मिनट तक है। इस दौरान स्नान-ध्यान कर सूर्य देव की पूजा कर सकते हैं।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 03 बजकर 54 से लेकर सुबह 04 बजकर 36 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या- सुबह 04 बजकर 15 मिनट से लेकर से सुबह 05 बजकर 17 मिनट तक

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें -  सावन के सोमवार व्रत में कौन-सा फल और अनाज खाना है सही, जानें उपवास में किस नमक का करना चाहिए सेवन

सावन महीने में कर्क संक्रांति का महत्व क्या है?

ravivar-ke-upay-or-sunday-remedies-to-get-lord-sun-blessings-1748581454726

सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दौरान पड़ने वाली कर्क संक्रांति का विशेष महत्व होता है। कर्क संक्रांति वह दिन होता है जब सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करते हैं। कर्क संक्रांति के साथ ही सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश कर जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दक्षिणायन देवताओं की रात्रि मानी जाती है। इस अवधि में शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि वर्जित होते हैं। इसलिए आप पूजा-पाठ विधिवत रूप से कर सकते हैं, लेकिन धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित माना गया है।

इसे जरूर पढ़ें - सोमवार के दिन ऐसे करें भगवान शिव की पूजा, मिलेगी सुख-समृद्धि और भोले बाबा का आशीर्वाद

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;