which is the perfect pet as per zodiac sign

अपनी राशि के अनुसार घर में रखें पेट्स, बनी रहेगी समृद्धि

ज्योतिष के अनुसार कई जानवरों को घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है और ये सकारात्मक ऊर्जा का कारण बनते हैं। जानवरों में वह शक्ति होती है जो कई बार भविष्य का संकेत भी देते हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-12-12, 13:18 IST

क्या आपने कभी सोचा है कि ज्योतिष के अनुसार कौन सा पालतू जानवर आपकी राशि के अनुकूल है? जी हां आपको सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यदि आप जानवरों को घर में पालने का शौक रखते हैं तो ज्योतिष में आपकी राशि के अनुसार ही पालतू जानवरों का चुनाव करने की सलाह दी जाती है।

यदि आप इसके अनुसार ही जानवरों का चुनाव करती हैं तो आपके जीवन में खुशहाली भी बनी रहती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको कौन से पेट्स घर में लाने चाहिए जिससे शुभता बनी रहे। 

मेष राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

मेष राशि वाले स्वभाव से बहुत चंचल और शरीर से सक्रिय होते हैं। ये ऊर्जा से भरपूर होते हैं इसलिए ज्योतिष के अनुसार इन्हें ऐसा जानवर पालने की सलाह दी जाती है जो आपको शारीरिक रूप से सक्रिय बनाए रखने में मदद करे।

ये लोग पालतू जानवरों की बुद्धिमत्ता का भी सम्मान करते हैं, इसलिए इन्हें बड़े आकार वाले कुत्ते या घोड़े जैसे जानवर पालने की सलाह दी जाती है। यह जानवर आपको तनाव मुक्त रखने में मदद करते हैं।

कुत्ते आम तौर पर बहुमुखी पालतू जानवर के रूप में जाने जाते हैं, इसलिए आप कुत्ते की कोई भी ऐसी प्रजाति घर में ला सकते हैं जो शरीर में बड़ी होती हो। यदि आप घोड़े को पालतू बनाने में सक्षम हैं तो आपको लाल और भूरे रंग के घोड़े पालने की सलाह दी जाती है। 

वृषभ राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

rabits for taurus zodiac

वृषभ राशि के लोग मिलनसार स्वभाव के होते हैं और उन्हें एक मनमोहक पालतू जानवर पालने की सलाह दी जाती है। आपकी राशि के अनुसार आपको खरगोश को पालतू बनाना चाहिए। खरगोश जीवंत, जिज्ञासु व्यक्तित्व वाले अविश्वसनीय रूप से सामाजिक जानवर के रूप में जाने जाते हैं। इन्हें घर में रखना बहुत ही शुभ संकेत होता है और ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: घर में इन 6 जानवरों को पालना खोल सकता है आपकी सुनहरी किस्मत

मिथुन राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

मिथुन राशि के लोग स्वभाव से बातूनी होते हैं और ये ऐसे ही लोगों को पसंद करते हैं जो बातों में माहिर हों। अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपको ऐसे जानवरों या पक्षियों को पालतू बनाना चाहिए जो अपनी आवाज से लोगों को आकर्षित करें।

अगर आप घर में लव बर्ड या तोता पालते हैं तो इनकी चहचहाहट से पूरा वातावरण सकारात्मक होता है। इसलिए आपको इन्हीं पक्षियों को पालना चाहिए। जब मिथुन राशि वाले अपने पालतू पक्षियों के साथ होंगे तो उन्हें कभी भी अकेलापन महसूस नहीं होगा। 

कर्क राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

कर्क राशि वालों को एक अच्छे पालनकर्ता के रूप में देखा जाता है। ये हमेशा जरूरतमंदों की मदद करते हैं और उन्हें सांत्वना देते हैं। यदि आप अपनी राशि को ध्यान में रखते हुए छोटे आकर के कुत्तों को पालतू बनाएंगे तो आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप ऐसे कुत्ते पालते हैं तो आपके घर में सकारात्मकता फैलाने में मदद करते हैं। 

सिंह राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

सिंह राशि के लिए बिल्लियां अच्छे पेट्स के रूप में जानी जाती हैं। बिल्लियों की सिंह प्रजाति का ही माना जाता है और यदि सिंह राशि के लोग बिल्लियां पालते हैं तो ये उनके घर के लिए समृद्धि लाती हैं। बिल्लियां ऐसे पालतू के रूप में जानी जाती हैं जो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करती हैं और सिंह राशि के लोगों के जीवन में भी खुशहाली लाने में मदद करती हैं। 

कन्या राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

pets according to zodiac virgo

कन्या राशि के लोग यदि अपने घर में रंग-बिरंगी मछलियों वाला एक्वेरियम रखते हैं तो ये उनके जीवन के लिए बहुत शुभ माना जाता है। कन्या राशि के लोग विस्तार पर बहुत ध्यान देते हैं और पूर्ति का प्रयास करते हैं।

इसलिए उनके जीवन को समृद्ध बनाने के लिए उन्हें घर में मछलियां रखने की सलाह दी जाती है। ध्यान रखें कि आपको एक्वेरियम में मछलियां विषम संख्या में रखने की जरूरत होती है। 

तुला राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

तुला राशि वाले एक साथी के महत्व को जानते हैं। इसलिए वे कभी नहीं चाहते हैं कि उन्हें अकेलापन महसूस करना पड़े। यदि आप अपने सामजिक मेलजोल को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको घर में लव बर्ड पालने की सलाह दी जाती है। लव बर्ड्स घर में प्रेम को बढ़ाती हैं और तुला राशि के लोगों के जीवन में सकरात्मकता लाने में मदद करती हैं। 

वृश्चिक राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

who should keep tortoise as a pet

वृश्चिक राशि के लोग स्वभाव से नर्म होते हैं, लेकिन बाहर से ये सख्त नजर आते हैं। इनके इस स्वभाव की वजह से कई बार लोग इनसे दूरी बना लेते हैं। आप घर में कछुआ को पालतू की तरह रखते हैं तो ये आपके जीवन में सौहार्द्र लाने में मदद करता है। यह आपके आस-पास की हर एक नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करता है। 

इसे जरूर पढ़ें: घर के आस-पास इन 7 में से किसी भी एक जानवर का दिखना देता है शुभ संकेत, हो सकते हैं धनवान

धनु राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

अगर आपकी राशि धनु है तो आप सफ़ेद चूहे या गिनी पिग को पालतू बना सकते हैं। ये आपके जीवन में सकारत्मकता जोड़ने में मदद करते हैं और घर की खुशहाली बनाए रखते हैं। 

मकर राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

dog is good for capricorn zodiac people

मकर राशि के लोगों को पालतू के रूप में कुत्ता रखने की सलाह दी जाती है। आप किसी भी तरह के कुत्ते को पालतू बना सकते हैं और इसका आपको लाभ होता है, लेकिन चूंकि मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि को माना जाता है, इसलिए यदि आप काले रंग के कुत्ते पालते हैं तो यह आपके लिए ज्यादा शुभ होते हैं। 

कुंभ राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

कुंभ राशि को पालतू के रूप में गाय, भैंस या कुत्ता पालने की सलाह दी जाती है। यदि आप इनमें से किसी भी एक को पालतू के रूप में रखती हैं तो ये आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करने में मदद करते हैं। 

मीन राशि के लिए शुभ पालतू जानवर 

मीन राशि के लोगों को पालतू के रूप में जल संबंधी जानवरों को पालने की सलाह दी जाती है। अगर आप घर में मेंढक, मछली या कछुआ में से कोई भी एक पालतू जानवर घर में रखते हैं तो ये आपके जीवन को समृद्ध बनाने में मदद करते हैं। 

यदि आप यहां बताए अनुसार अपने घर में पालतू जानवर लाते हैं तो ये आपके जीवन को खुशहाल बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com, Pixabay.com  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;