
मोर एक ऐसा पक्षी है जो ज्योतिष में कई बातों का संकेत दे सकता है। इसे पुन: विकास, जन्म, नए जीवन और कायाकल्प का संकेत देने वाला माना जाता है। ऐसे ही अगर आप सपने में मोर देखते हैं तो ये आपके लिए कई बातों का संकेत देता है।
ज्योतिष की मानें तो सपने में मोर देखना आपकी प्रतिष्ठा और सफलता का संकेत हो सकता है और यह आपके आने वाले जीवन में कुछ शुभ परिस्थितियों के बारे में बताता है। जब आप सपने में मोर देखते हैं तो यह भविष्य के लिए एक सकारात्मक संकेत है जो भाग्य और खुशी लाता है। मोर को अलग-अलग रूपों में देखना आपके जीवन में कई तरह के बदलावों के संकेत देता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें इस सपने के बारे में विस्तार से।

मोर एक ऐसा पक्षी है जो अपनी पूंछ और खूबसूरत पंखों के लिए जाना जाता है। इनके पंख दिखने में खूबसूरत होने के साथ बेशकीमती भी माने जाते हैं। जब आप सपने में मोर देखते हैं तो ये इस बात की तरफ इशारा हो सकता है कि आप जो भी कुछ चाहते हैं वो जल्द ही हासिल कर सकते हैं।
आपको जल्दी ही कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है जिसका आपको लाभ होगा। सपने में यदि यह पक्षी आपके पास है तो इसका संकेत यह है कि आप जीवन से जो चाहते हैं उसे हासिल करने में सफल हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बहुत शुभ होता है मोर, अचानक दिखने पर मिलते हैं ये फल
सपने में मोर को अपने पास चलते हुए देखना यह संकेत दे सकता है कि आपमें आत्मविश्वास या ताकत जैसे गुण विकसित हो रहे हैं जो आपको पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से आगे बढ़ने में मदद करेंगे। यह सपना भी आपके लिए शुभ संकेत दे सकता है और इससे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग होते हैं।
सपने में मोर का आस-पास चलना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको जल्द ही जीवन में कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं जो आपके लिए शुभ संकेतों से भरे होते हैं। अगर आप किसी परीक्षा में बैठने जा रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
सपने में मोर के पंख देखना लोगों या घटनाओं के साथ खुशी के पलों की यादों से जुड़ा हो सकता है। आपके सपने में मोर की उपस्थिति यह भी संकेत दे सकती है कि आपके जीवन में अच्छा समय आने वाला है।
कई बार यह सपना इस बात को भी दिखाता है कि जल्द ही आपके जीवन की हर एक बाधा दूर हो जाएगी और आप आगे बढ़ेंगे। यदि आप घर के मंदिर में मोर पंख देखते हैं तो ये इस बात का संकेत है कि आप आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे सपने से आपको ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोकामनाओं को पूर्ति होती है।

अगर आप सपने में मोर को नाचते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप शादी की इच्छा रखते हैं तो आपकी जल्द ही शादी हो सकती है।
मोर के नृत्य को अक्सर ख़ुशी से जोड़ा जाता है। ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि ये आपकी शादी का ही संकेत हो, बल्कि ये आपके जीवन में आने वाली किसी भी नई खुशखबरी का संकेत हो सकता है। ये इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपको बच्चे की प्राप्ति होने वाली है या किसी बड़ी परीक्षा में सफलता मिलने वाली है।
ऐसा हमेशा जरूरी नहीं है कि मोर का सपना देखना हमेशाअच्छा शगुन हो, जब आप सपने में मोर को चोट पहुंचाते हैं या आप मृत अवस्था में देखते हैं तो ये ये आपके लिए शुभ शगुन नहीं माना जाता है।
इस सपने को अक्सर वित्तीय नुकसान से जोड़ा जाता है और यह एक चेतावनी का संकेत होता है और धन के संबंध में दुर्भाग्य का संकेत होता है। इस तरह का सपना देखने के बाद अपने वित्त को व्यवस्थित करना जरूरी माना जाता है जिससे आपके धन से जुड़े कोई नुकसान न हों।
सपने में मोर को खुश और नाचते हुए देखना जहां एक तरफ आपके जीवन के लिए शुभ संकेत दे सकता है, वहीं इस पक्षी की मृत्यु का सपना आपको आने वाले जीवन के लिए सचेत होने के संकेत दे सकता है। अगर आपको भी कभी ऐसा कोई भी सपना आए तो आपको परेशान होने के बजाय आने वाले समय के बारे में सोचने की जरूरत है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images:Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।