बेहद रहस्यमयी स्वभाव की होती हैं इस नक्षत्र में जन्मीं महिलाएं, कहीं आप भी तो नहीं हैं इनमें से एक

ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्रों के बारे में विस्तार से बताया गया है। जिसमें से एक मृगशिरा नक्षत्र का भी विशेष महत्व है। अब ऐसे में अगर आपका भी जन्म इसी नक्षत्र में हुआ है तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में विस्तार से मृगशिरा नक्षत्र में जन्में लोगों के बारे में जानते हैं।
mrigashira nakshatra born women personality traits

हिंदू धर्म में मृगशिरा नक्षत्र बेहद शुभ और महत्वपूर्ण नक्षत्रों में से एक माना जाता है। पूरे 27 नक्षत्रों में .ह पांचवें स्थान पर आता है। मृगशिरा से आश्य है हिरण का शिर। इस नक्षत्र में जन्में लोग बेहद रचनात्मक और रहस्यमयी होते हैं। आपको बता दें, मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर मंगल का प्रभाव देखा जाता है। मंगल के प्रभाव के कारण ये दृढ़ निश्चयी होते हैं और जो काम करते हैं उसमें हिम्मत और लगन से जुटे रहते हैं।

इस नक्षत्र में जन्में लोग नक्षत्र शिक्षा, लेखन, यात्रा और संचार से संबंधित क्षेत्रों में विशेष सफलता दिला सकता है। अब ऐसे में इस नक्षत्र में जन्मीं महिलाएं कैसी होती हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मृगशिरा नक्षत्र में जन्मीं महिलाएं कैसी होती हैं?

मृगशिरा नक्षत्र की महिलाएं बुद्धिमान होती हैं और कला, संगीत या अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में इनकी विशेष रुचि हो सकती है। ये स्वभाव से बहुत जिज्ञासु होती हैं और नई चीजों को सीखने और खोजने में रुचि रखती हैं. इनका मन चंचल हो सकता है, लेकिन ये बुद्धिमान और जागरूक होती हैं। ये अपने आकर्षक व्यक्तित्व और मृदु स्वभाव के कारण लोगों को अपनी ओर खींचती हैं।

mrgshra nakshatra

इनका हृदय निर्मल और पवित्र होता है, और ये काफी संवेदनशील हो सकती हैं. हालांकि, कभी-कभी इनमें स्वार्थ की भावना भी देखी जा सकती है। इस नक्षत्र में जन्मीं महिलाएं थोड़ी क्रोधी स्वभाव की होती हैं। साथ ही इन महिलाओं के जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

इसे जरूर पढ़ें - नक्षत्र के हिसाब से बच्चों का रखें नाम, जीवन में मिलेगी तरक्की

मृगशिरा नक्षत्र में जन्मीं महिलाओं का करियर

मृगशिरा नक्षत्र की महिलाओं में कलात्मक प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है। वे संगीतकार, लेखक, कवि, चित्रकार और रचनात्मक क्षेत्रों अच्छा प्रदर्शन करती हैं। ये महिलाएं व्यवसाय में अच्छी समझ रखती हैं और वित्तीय मामलों में भी कुशल सलाहकार हो सकती हैं।

mrsghsra

ये अपने मन के मुताबिक काम करना पसंद करती हैं, इसलिए इन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने में सफलता मिल सकती है। इन महिलाओं को टेक्नोलॉजी का अच्छा ज्ञान होता है और ये इससे संबंधित कार्यों को भी सफलता के साथ कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें - क्यों माना जाता है धन प्राप्ति के लिए पुष्य नक्षत्र बेहद खास? जानें इससे जुड़े उपाय

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP