Maa sankata Devi mandir history facts and significance ()

Maa Sankata Devi Temple: इस मंदिर में माथा टेकने से मिलता है सभी संकटों से छुटकारा, जानें महत्व

संकटा मंदिर, वाराणसी में स्थित एक प्रमुख हिन्दू मंदिर है। यह मंदिर विशेष रूप से देवी संकटा के लिए समर्पित है, जो कि संकटनाशिनी या संकटों से मुक्ति देने वाली देवी के रूप में पूजी जाती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-08-30, 11:36 IST

मां संकटा देवी हिंदू धर्म की एक प्रसिद्ध देवी हैं, जिन्हें संकटों से मुक्ति देने वाली देवी माना जाता है। इनके नाम के अनुसार ही, भक्तों का मानना है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करता है, उसके सारे संकट दूर हो जाते हैं। अब ऐसे में इस मंदिर का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से संकटा मंदिर के बारे में जानते हैं। 

संकटा मंदिर की धार्मिक मान्यता क्या है? 

LUK STP

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा घाट किनारे स्थित मां संकटा मंदिर एक सिद्धपीठ है। यहां माता रानी की प्रतिमा बेहद अद्भुत है। कहते हैं कि जब मां सती ने आत्मदाह कर लिया था  तो भगवान शिव बेहद परेशान हो गए थे। उसके बाद भगवान भोलेनाथ ने स्वयं मां संकटा की पूजा की थी। इसके बाद उन्हें मां पार्वती का साथ मिला था। इतना ही नहीं, कहते हैं कि पांडव जब अज्ञातवास में थे, तो उस समय वह काशी आए थे और मां संकटा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर बिना अन्न और जल ग्रहण किए एक पैर पर खड़े होकर पांचों भाईयों ने पूजा की थी। इसके बाद मां संकटा प्रकट हुई और आशीर्वाद दिए की गौ माता की सेवा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति हो सकती है।

इसके बाद महाभारत के युद्ध में पांडवों ने कौरवों को स्थापित किया था। मंदिर में दर्शन करने के बाद गौ माता का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं। कहते हैं कि सच्चे मन से मां संकटा को याद करने से और उनकी पूजा करने से व्यक्ति को सभई संकटों से छुटकारा मिल जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - दक्षिण में स्थित इन 4 शक्तिपीठों के जरूर करें दर्शन

नारियल अर्पित करने से मिलता है मां संकटा का आशीर्वाद 

मां संकटा को नारियल और चुनरी अर्पित करने करने से वह प्रसन्न होती हैं। साथ ही उत्तम फलों की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप मां संकटा की पूजा-अर्चना के लिए जा रहे हैं, तो उनके शक्तिशाली मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र को 21 बार जाप करें। कहते हैं कि इन मंत्रों का जाप से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। 

इसे जरूर पढ़ें - भारत-पाकिस्तान के अलावा इन देशों में स्थित है माता के शक्तिपीठ, दर्शन के लिए हर दिन लगती है भक्तों की भीड़

ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे:
ॐ देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः: 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;