what colour should wear as per astro

दिन के अनुसार पहनें इन विशेष रंगों के कपड़े, मिलेगी हर जगह सफलता

हमारे जीवन में ज्योतिष का विशेष महत्व है और इससे समृद्धि के द्वार खुलते हैं। यदि हम रोज ज्योतिष के अनुसार ही कपड़ों का चुनाव करते हैं तो ये विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।
Updated:- 2024-06-17, 10:01 IST

हर इंसान में मन में सुख, शांति, वैभव, धन, दौलत, मान, सम्मान पाने की चाह होती है। इन इच्छाओं को पूरा करने के लिए कुछ लोग पूरी मेहनत करते हैं और उसमें सफल भी होते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो पूरी मेहनत के बाद भी अपेक्षा के अनुरूप सफलता नहीं पाते हैं।

हमें कई बार मेहनत के आलावा भी कुछ ज्योतिष उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। ज्योतिष उपाय आपके जीवन में कुछ बदलाव ला सकते हैं और इससे आपको भविष्य के लिए भी सकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।

इन्हीं उपायों में से हैं दिन के अनुसार सही रंगों के कपड़ों का चुनाव करना। ऐसा माना जाता है कि अगर आप सप्ताह के सातों दिन उस दिन के अनुरूप ही कपड़ों का रंग चुनते हैं तो आपके जीवन में समृद्धि आती है। आइए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें कामयाबी पाने के लिए कपड़ों का वार के हिसाब से चयन करने के महत्व के बारे में। 

सोमवार के लिए सही रंग 

monday lucky colour

ज्योतिष के अनुसार, सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। इस रंग को बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि सोमवार भगवान शिव का दिन होता है और सफेद रंग शिव जी का पसंदीदा रंग माना जाता है। सोमवार को सफेद या सीवर रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

सोमवार को सफेद रंग के कपड़े पहनने का यह मानना है कि यह व्यक्ति को भगवान शिव की कृपा के लिए एक प्रकार का आवाहन करता है। शिव जी को सफेद रंग का बहुत प्रिय होने का अर्थ है कि यह रंग उनकी प्रसन्नता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए, सोमवार को सफेद रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति को शिव जी की कृपा मिलती है और उनकी संतान को सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।

मंगलवार के लिए सही रंग 

red colour for tuesday

ज्योतिष के अनुसार, मंगलवार के दिन केसरिया या लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इस रंग को हनुमान जी का पसंदीदा रंग माना जाता है, जिन्हें हिन्दू धर्म में वीरता और साहस का प्रतीक माना जाता है। यदि आप मंगलवार के दिन लाल, नारंगी, या केसरिया रंग के कपड़े पहनते हैं, तो आपके जीवन में सदैव हनुमान जी की कृपा बनी रहता है।

यह विडियो भी देखें

मंगलवार को लाल या केसरिया रंग के कपड़े पहनने की प्रथा एक धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जो हमें शक्ति, साहस, और स्वास्थ्य के प्रतीक बनाती है। हनुमान जी, भगवान राम के भक्त और महावीर होते हैं, और उन्हें लाल रंग का अद्वितीय पसंदीदा रंग माना जाता है। इसलिए, उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए, लोग मंगलवार को लाल या केसरिया रंग के कपड़े पहनते हैं।

मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनने की प्रथा एक शक्तिशाली प्रेरणा के साथ आती है। यह रंग हमें उत्साह और साहस देता है, और हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा, लाल रंग का आकर्षण हमें बुराई और अशुभता से बचने के लिए प्रेरित करता है, और हमें नेतृत्व और संघर्ष में साहस और सामर्थ्य का संदेश देता है।

बुधवार के लिए सही रंग 

बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है इस दिन आप यदि हरा, गुलाबी या फिर हल्के पीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो ये आपको जीवन में सफलता दिला सकता है। ज्योतिष में मान्यता है कि गणेशजी को दूर्वा सबसे ज्यादा प्रिय है और दूर्वा का रंग हरा होता है, इसी वजह से बुधवार को हरा रंग पहनने की सलाह दी जाती है। 

बृहस्पतिवार के लिए सही रंग 

yellow colour for thursdsy

बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है जिनका पसंदीदा रंग पीला माना जाता है। यदि आप गुरूवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है। इस दिन आप जो भी कपड़े पहनें उसमें पीले या उससे मिलते रंग जरूर होने चाहिए। 

शुक्रवार के लिए सही रंग 

यदि शुक्रवार के दिन आप गुलाबी या सफेद रंग के कपड़े पहनें तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह को समर्पित होता है और इस दिन सफ़ेद कपड़े पहनने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है।   

शनिवार के लिए सही रंग 

शनिवार को ग्रे या ब्लू कलर के वस्त्र पहनने चाहिए।  ऐसा माना जाता है कि शनिदेव को नीला और काला रंग पसंद है और इस रंग के कपड़े पहनने से आपको शनि की कृपा प्राप्त होती है और आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है। 

यदि आप नियमित रूप से सही रंगों के कपडे पहनते हैं तो आपको सफलता मिलती है। हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;