हर साल अगस्त का महीना एक खास ब्रह्मांडीय ऊर्जा लेकर आता है। इस महीने में 8 अगस्त का दिन कुछ अलग ही मायने रखता है। इस तारीख को जब 8:8 एंजेल नंबर की संयोग शक्ति चरम पर होती है, तब ब्रह्मांड के कुछ रहस्यमयी द्वार खुलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। सेलेब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी जी बताते हैं कि इस दिन अगर आप सही तरीके से अपनी मेनिफेस्टेशन करते हैं तो ये जरूर पूरी होती है। साल 2025 का 8 अगस्त वह दिन है जब आप ब्रह्मांड से जुड़कर अपनी गहरी इच्छाओं और सपनों को साकार रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। यह समय केवल आध्यात्मिक जागृति या ध्यान के लिए नहीं, बल्कि भाग्य में चमत्कारी बदलाव लाने, नई संभावनाओं के द्वार खोलने और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भी सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। इस दिन आप जिन भी इच्छाओं को सच्चे मन से ब्रह्मांड के सामने रखेंगे, उनके मेनिफेस्ट होने की संभावना अत्यधिक प्रबल होती है। आइए जानें, 8 अगस्त को किस तरह से आपको मेनिफेस्टेशन करना चाहिए और इसका लाभ क्या है।
Lion’s Gate Portal क्या है?
ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि लायंस गेट पोर्टल (Lion’s Gate Portal) तब सक्रिय होता है जब तीन खगोलीय शक्तियां एक साथ आती हैं जैसे कि सिंह राशि में सूर्य, आकाश के सबसे चमकीले तारे सिरियस का उदय और ओरियन बेल्ट के साथ संरेखण।
मॉडर्न ज्योतिष की मानें तो 8 अगस्त को सूर्य सिंह राशि में होता है और इसी वजह से इसे Lion’s Gate या 'सिंह द्वार' कहा जाता है। यह दिन तब आता है जब सूर्य, पृथ्वी और सिरियस तारा एक सीधी रेखा में आते हैं।
सिरियस को 'Spiritual Sun' भी कहा जाता है और इसे बहुत शक्तिशाली ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इसी वजह से 8 अगस्त का दिन किसी भी ध्यान या मेनिफेस्टेशन के लिए बहुत खास होगा।
इसे जरूर पढ़ें: अगर बार-बार किसी तरह पड़ जाती है 7 अंक पर नजर, तो ये मिल रहे हैं संकेत
View this post on Instagram
इसे लायंस गेट पोर्टल क्यों कहा जाता है?
लायंस गेट नाम इस तथ्य से आया है कि यह पोर्टल सिंह राशि के दौरान होता है। सिंह राशि पर सूर्य का शासन है, जो व्यक्तिगत शक्ति, साहस, तेज और हृदय-केंद्रित क्रिया का प्रतीक होता है।
8:8 पोर्टल का महत्व
- 8 अगस्त को आने वाला लायंस गेट पोर्टल का चरम विशेष रूप से ज्योतिषीय महत्व रखता है। अंक 8 प्रचुरता, शक्ति और अनंतता से जुड़ा होता है।
- जब 8 तारीख और अगस्त का आठवां महीना होता है तो 8:8 का यह संयोग ऊर्जा के एक शक्तिशाली द्वार को खोलने में मदद करता है जो हमें अपनी सर्वोच्च क्षमता के साथ तालमेल बनाने में मदद कर सकता है।
- यह खास दिन अपने इरादे तय करने, व्यक्तिगत लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने और परिवर्तनकारी बदलावों को स्वीकार करने का सबसे अच्छा समय माना जाता है।
8 अगस्त को कैसे करें मेनिफेस्टेशन
- 8 अगस्त को आने लायंस गेट पोर्टल बहुत खास माना जा रहा है और इस दिन आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए एक आसान तरीके से मेनिफेस्टेशन कर सकती हैं।
- इसके लिए आप एक खाली कागज लें और उसके दाहिनी तरफ हरे रंग की स्याही से अपना नाम लिखें और बाईं तरफ अपनी जन्म तिथि लिखें।
- इसके नीचे अपनी वो 3 इच्छाएं लिखें जो आप आपने वाले 3 महीने में करना चाहती हैं। उसमें एक चुटकी हल्दी और अक्षत डालें और इस कागज को मोड़कर घर के मंदिर में किसी भी भगवान की तस्वीर या मूर्ति के पीछे रख दें।
- अगले 46 घंटों के भीतर इस पर काम करना शुरू कर दें। आपको यह मेनिफेस्टेशन दोपहर 2 बजकर 30 मिनट या उसके बाद करना है क्योंकि इस दौरान सावन नक्षत्र लग जाएगा जो आपके लिए बहुत शुभ होगा। इस उपाय से आपकी सभी इच्छाएं जल्द ही पूरी हो सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों