jyestha purnima 2025 snan and daan muhurat for prosperity and happiness

आज इस मुहूर्त में करें चंद्रमा की पूजा, जानें स्नान-दान का सही समय और पूजा का महत्व

हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व है। अब ऐसे में अगर आप इस दिन स्नान-दान कर रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-11, 11:11 IST

सनातन धर्म में सनातन धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस दिन को वट पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का विशेष लाभ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दान करने से अक्षय पुण्य फल प्राप्त होता है और पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने और चंद्र देव को दूध से अर्घ्य देने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। अब ऐसे में ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किस मुहूर्त में स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त 2025

Holy-River-Bathing-Rules

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। यह तिथि 10 जून 2025 को सुबह 11:35 बजे से शुरू होकर 11 जून 2025 को दोपहर 01:13 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा का व्रत 11 जून 2025, बुधवार को रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि यह संभव न हो तो घर पर ही शुद्ध जल से स्नान किया जा सकता है।
लाभ - उन्नति - सुबह 05:23 बजे से 07:07 बजे तक
अमृत - सर्वोत्तम - सुबह 07:07 बजे से 08:52 बजे तक
शुभ - उत्तम - सुबह 10:36 बजे से दोपहर 12:21 बजे तक

इसे जरूर पढ़ें - कब है ज्येष्ठ माह में वट पूर्णिमा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन स्नान-दान का महत्व क्या है?

jgv0p3u_paush-purnima-2023-kalpavas_625x300_06_January_23

ऐसी मान्यता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। अगर पवित्र नदी में स्नान संभव न हो तो घर पर ही गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है। इस दिन किए गए दान और उपवास से अक्षय पुण्य फल प्राप्त होता है, जिसका अर्थ है कि उसका पुण्य कभी समाप्त नहीं होता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शंकर की पूजा का विधान है। इनकी पूजा और दान से सभी सुख प्राप्त होते हैं और मृत्यु के बाद भगवान के लोक की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। स्नान के बाद चंद्रमा से जुड़ी चीजों जैसे सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही, चांदी, सफेद फूल, मोती आदि का दान करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है, जिससे साधक के जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

यह विडियो भी देखें

चंद्रमा पूजन का सही समय

10 जून 2025 को चंद्रोदय का समय शाम 7 बजकर 41 मिनट से 8 बजकर 01 मिनट के बीच बताया जा रहा है। दिल्ली में रात 10 बजकर 50 मिनट पर चांद निकलेगा।

इसे जरूर पढ़ें - Jyestha Month 2025: ज्येष्ठ माह में जरूर करें इन देवी-देवताओं की पूजा, बनी रहेगी कृपा

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

FAQ
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर क्या करें?
हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान की सही मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
पूर्णिमा के लिए कौन से मंत्र हैं?
ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः। ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः।ॐ सों सोमाय नमः। ॐ चं चंद्रमस्यै नम:ॐ शीतांशु, विभांशु अमृतांशु नम: इन मंत्रों का विधिवत जाप करने से संपूर्ण पूर्णिमा का दिव्य फल प्राप्त होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;