ज्योतिष शास्त्र में सभी तिथियां बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं तिथि के हिसाब से शुभ योगों का भी निर्माण होता है। इसी में से एक गुरु पुष्य योग भी है। यह योग सभी योगों में बेहद भाग्यशाली माना जाता है। वहीं देवगुरु बृहस्पति धन, समृद्धि और मान-सम्मान के कारक होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र का योग बनता है, तो जातकों के आय के साधनों का अवसर भी प्राप्त होता है। आपको बता दें, आज 21 नवंबर गुरुवार का दिन है और सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक गुरु पुष्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि होती है। अब ऐसे में गुरु पुष्य योग कुछ राशियों के लिए उत्तम फलदायी माना जा रहा है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि कौन से ऐसे 4 राशियां हैं, जिनके लिए यह योग शुभ माना जा रहा है।
मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य योग अचनानक धनलाभ लेकर आया है। इस दौरान आप तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपको कहीं से शुभ फलों की प्राप्ति भी हो सकती है। आपके आय में वृद्धि होगी। आपको मनचाहा फल भी मिल सकता है। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके सफलता के सभी रास्ते खुलेंगे। अगर मिथुन राशि के जातक इस दौरान कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह योग सौभाग्यशाली माना जा रहा है।
इसे जरूर पढ़ें - Vivah Shubh Muhurat 2025: इस साल शादी के लिए सबसे अच्छे दिन कौन से हैं? विवाह के शुभ मुहूर्त के बारे में यहां लें पूरी जानकारी
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य योग शिक्षा के क्षेत्र में सफलता लेकर आया है। अगर आप कहीं निवेश किए हैं, तो आपको जल्द सफलता मिल सकती है। अगर इस राशि के जातक नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको अच्छी नौकरी भी मिलने की संभावना है। व्यापार में लाभ हो सकता है। इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।
यह विडियो भी देखें
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु पुष्य योग आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आया है। अगर आपका कोई काम काफी समय से रुकका हुआ है, तो जल्द आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है। जो आपको हमेशा सपोर्ट करेगा। इस राशि के जातकों को लव प्रपोजल भी मिल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Margashirsha Amavasya 2024: मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन किन देवी-देवताओं को दिया जाता है अर्घ्य?
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनचाही सफलता लेकर आया है। जमीन-जायदाद संबंधित मामले में आपको जल्द सफलता मिल सकती है। आपके आय में भी वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। व्यवसायिक मामले में बड़ी डील मिल सकती है। छात्रों के लिए तरक्की के संयोग भी बनते दिख रहे हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।