आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव और संभावनाएं लेकर आ रहा है। किसी भी काम में जल्दबाज़ी और क्रोध से बचें, नहीं तो छोटी दुर्घटनाओं की संभावना बन सकती है। आज के दिन सभी राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं और कुछ राशियों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आज जहां मिथुन राशि वालों को वाणी पर संयम रखना होगा, वहीं मेष राशि को वहां चलाने में दिन रखने की जरूरत है। अगर आप भी आज 29 जुलाई के राशिफल की जानकारी लेना चाहती हैं, तो पंडित सौरभ त्रिपाठी से जानें आज का राशिफल विस्तार से।
आज के दिन आपकी उर्जा और आत्मबल में वृद्धि होगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें और किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें।
दैनिक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल फूल चढ़ाएं।
सावन विशेष उपाय: शिवलिंग पर लाल चंदन और जल अर्पित करें। 'ॐ मंगलाय नमः' मंत्र का जाप करें।
मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में शुभ समाचार या कार्यक्रम हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें।
दैनिक उपाय: गुड़ और भुने चने का दान करें।
सावन विशेष: भगवान शिव को शहद व बेलपत्र चढ़ाएं। 'ॐ वृषभवाहनाय नमः' मंत्र का जाप करें।
वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज के दिन बोलते समय सावधानी बरतें, अन्यथा विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा तनाव रह सकता है। आज किसी भी निर्णय को जल्दबाज़ी में न लें, और महत्वपूर्ण विषयों पर कोई फैसला अगले दिन तक टालना ही बेहतर होगा।
दैनिक उपाय: श्रीराम का 11 बार नाम स्मरण करें।
सावन विशेष: तुलसी और जल शिव को चढ़ाएं। 'ॐ सोमेश्वराय नमः' मंत्र का जाप करें। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज किसी नई शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। पूर्व में किए गए कार्यों से आज लाभ मिल सकता है।
दैनिक उपाय: मसूर दाल का दान करें।
सावन विशेष: दूध व गुलाब जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। “ॐ चंद्रमौलेश्वराय नमः” मंत्र बोलें।
कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज के दिन आपके साहस और आत्मबल में वृद्धि होगी। विरोधियों पर विजय पाने के योग बनेंगे।
दैनिक उपाय: लाल वस्त्र पहनें और हनुमान जी के दर्शन करें।
सावन विशेष: शिव को सिंदूर व अक्षत अर्पित करें। 'ॐ रुद्राय नमः' मंत्र का जाप करें। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज के दिन आपका कोई पुराना झगड़ा सुलझ सकता है। आज के दिन भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे।
दैनिक उपाय: मंगलवार का व्रत करें और बूंदी का भोग लगाएं।
सावन विशेष: पंचामृत से अभिषेक करें। 'ॐ शिवगौरवाय नमः' मंत्र पढ़ें। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज के दिन आपको मन को स्थिर रखना जरूरी है। आज आपके लिए आय के योग हैं, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं।
दैनिक उपाय: सरसों का तेल हनुमान मंदिर में अर्पित करें।
सावन विशेष: गंगाजल व गुड़ से शिव पूजन करें। “ॐ नमः शिवाय” का जप करें। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज के दिन आपके महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी बनी रहेगी। आत्मविश्वास उच्च बना रहेगा लेकिन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें।
दैनिक उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
सावन विशेष: लाल फूल शिव को अर्पित करें। 'ॐ शिवमंगलाय नमः' मंत्र पढ़ें। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज के दिन आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन मन को स्थिर रखना आपके लिए आवश्यक होगा।
दैनिक उपाय: श्रीराम स्तुति का पाठ करें।
सावन विशेष: केसर व चंदन मिला दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं। 'ॐ शिवशक्त्यात्मकाय नमः' मंत्र पढ़ें। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपके कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। आपको वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ के संकेत हैं।
दैनिक उपाय: लोहे की वस्तु का दान करें।
सावन विशेष: तिल और इत्र शिव को अर्पित करें। “ॐ महेश्वराय नमः” मंत्र जपें। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज के दिन थोड़ी सावधानी बरतें, खासकर अपने संबंधों में। किसी पुराने मित्र से आपको मदद मिल सकती है।
दैनिक उपाय: हनुमान जी को गुड़-चना चढ़ाएं।
सावन विशेष: इत्र, गंगाजल और बेलपत्र शिव को अर्पित करें। 'ॐ शांताय नमः' मंत्र बोलें। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता के योग हैं। यात्रा का भी संयोग है।
दैनिक उपाय: मंगलवार का उपवास रखें।
सावन विशेष: चंदन और तुलसी से शिव अभिषेक करें। “ॐ त्रिलोकेश्वराय नमः” मंत्र पढ़ें।
मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image-freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।