image

Aaj Ka Rashifal 02 August: आज इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, ग्रहों की चाल कर सकती है आपको परेशान...यहां जानें मेष से मीन तक का भविष्य

अगर आप भी इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि 02 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए सेहत, करियर, पारिवारिक रिश्तों और प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा, तो यहां विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल।
Editorial
Updated:- 2025-08-02, 06:01 IST

राशिफल 02 अगस्त 2025: शनिवार और सावन के शुभ संयोग से आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाओं लेकर आएगा, तो कुछ को अच्छी खबर सुनने के लिए करना पड़ेगा थोड़ा इंतजार। जहां एक तरफ कुछ राशियों के करियर में शुभ संकेत मिल रहे हैं, वहीं कुछ के लिए उतार-चढ़ाव के योग भी हैं। अगर आप भी अपना भविष्य जानकर आगे के समय को अनुकूल बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये राशिफल आपकी काफी हद तक मदद कर सकता है। आइए पंडित सौरभ त्रिपाठी से यहां जानें आज का राशिफल क्यों है इतना खास।

आज का राशिफल - मेष राशि

आज आपको कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास से कार्य करेंगे तो लाभ होगा। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें। कोई पुराना मित्र आपसे संपर्क कर सकता है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृषभ राशि

taurus zodiac horoscope

आज आपके विचारों में स्पष्टता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में समझदारी दिखानी होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
उपाय: लक्ष्मी माता को कमल का फूल अर्पित करें। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में चली आ रही योजनाएं सफल होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। किसी यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन सावधानी बनाए रखें। रिश्तों में संयम जरूरी है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं और परिक्रमा करें। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

आज भावनात्मक निर्णयों से बचें। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: चंद्रमा को कच्चा दूध अर्पित करें। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। कोई भी बड़ा निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं और आदित्य ह्रदय स्तोत्र पढ़ें। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन सफलता मिलेगी। पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी सेहत में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। ध्यान और साधना में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गणपति को दूर्वा अर्पित करें।

 कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज के दिन आपके लिए आर्थिक लाभ के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। नए अवसरों को हाथ से न जाने दें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
उपाय: मां दुर्गा को लाल रंग का पुष्प अर्पित करें। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

आज के दिन किसी व्यवसाय में सतर्क रहें, आपको कोई पार्टनर धोखा दे सकता है। परिजनों से सहयोग मिलेगा। मन थोड़ा अशांत रह सकता है। ध्यान व मौन का अभ्यास लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
उपाय: भोलेनाथ को बेलपत्र चढ़ाएं। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

sagittarius zodiac horoscope

आज के दिन कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। सीनियर्स से संबंध अच्छे होंगे। धन लाभ के योग संभव हैं। शत्रुओं से सावधान रहें। मन में संतुलन बनाए रखें। आज आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज आपकी रचनात्मकता और सोच दूसरों को प्रभावित कर सकती है। आपके प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
उपाय: जल में सफेद फूल डालकर सूर्य को अर्पित करें। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

pisceas zodiac horoscope

आज आपके घर पर कोई शुभ कार्य हो सकता है। मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर जल में केसर मिलाकर चढ़ाएं।  मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले संकेत दे रहा है। इस राशिफल के अनुसार आप भी आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं और परिस्थितियों को अनुकूल कर सकते हैं।
आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;