image

Aaj Ka Choghadiya 12 September 2025: घर निर्माण की शुरुआत से पहले देखें आज का दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

घर निर्माण के कार्य की शुरूआत करने वाले हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप चोघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। इससे आपके घर निर्माण में किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। आइए आर्टिकल में पंडित जी से जानते हैं सही समय।
Editorial
Updated:- 2025-09-12, 06:30 IST

घर बनाना हम सभी का सपना होता है। इसलिए हम सभ घर को बनाने के लिए सालों की मेहनत से पैसा जोड़ते हैं, ताकि अपने परिवार के लिए अच्छा घर बना सके, लेकिन जब नए घर को निर्माण करवाने की बात आती है, तो हम शुभ मुहूर्त को देखना भूल जाते हैं। इस बार ऐसी गलती न हो इसके लिए आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी जी द्वारा बताए गए चोघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें। इन मुहूर्त में आप अगर घर का निर्माण करवाएंगे, तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास हमेशा रहेगा।

2 - 2025-09-11T175650.562

आज का चौघड़िया मुहूर्त 12 सितंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम मुहूर्त का समय
चल  सुबह 05:55 बजे से 07:28
लाभ सुबह 07:28 बजे से 09:01
अमृत सुबह 09:01 बजे से 10:33
काल सुबह10:33 बजे से 12:06

 


 
 
 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • चल: यह चौघड़िया यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए बहुत अच्छा है।
  • लाभ: यह समय व्यापार, वित्तीय लेनदेन और विद्या प्राप्ति के लिए उत्तम है।
  • अमृत: यह दिन का सबसे शुभ मुहूर्त है। सभी प्रकार के महत्वपूर्ण और शुभ कार्यों के लिए यह समय सर्वोत्तम माना जाता है।
  • काल: इस चौघड़िया में कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

12 सितंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ: दोपहर 12:06 बजे से 01:39 तक है। यह मुहूर्त मांगलिक और धार्मिक कार्यों के लिए बहुत शुभ है। इस समय किए गए कार्य सफल होते हैं।
  • रोग: दोपहर 01:39 बजे से 03:11 तक रहेगा। यह समय विवाद और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारक हो सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।
  • उद्वेग: दोपहर 03:11 बजे से 04:44 तक रहने वाला है। इस मुहूर्त में तनाव और चिंता बढ़ सकती है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए।
  • चल: शाम 04:44 बजे से 06:17 तक है। यह चौघड़िया यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए बहुत अच्छा है।

यह विडियो भी देखें

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 12 सितंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
रोग शाम 06:17 बजे से 07:44
काल  रात 07:44 बजे से 09:11
लाभ रात 09:11 बजे से 10:39
उद्वेग  रात 10:39 बजे से 12:06

 

 

 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • रोग: इस अवधि में कोई भी नया या महत्वपूर्ण काम शुरू करने से बचें।
  • काल: यह अशुभ मुहूर्त है। धन से संबंधित गुप्त कार्य किए जा सकते हैं।
  • लाभ: यह मुहूर्त व्यापार और धन लाभ के लिए बहुत अच्छा है।
  • उद्वेग: इस मुहूर्त में तनाव और चिंता की संभावना होती है। महत्वपूर्ण कार्य टालने चाहिए।

1 - 2025-09-11T175649.129

12 सितंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ: मध्यरात्रि 12:06 बजे से 01:33 तक है। यह मुहूर्त शुभ कार्यों के लिए अच्छा है, खासकर धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए।
  • अमृत: रात 01:33 बजे से 03:01 तक रहने वाला है। रात का यह चौघड़िया बहुत शुभ होता है। सभी शुभ कार्यों के लिए यह समय सर्वोत्तम माना जाता है।
  • चल: रात 03:01 बजे से 04:28 तक है। यह मुहूर्त यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए अच्छा है।
  • रोग: सुबह 04:28 बजे से 05:55 तक रहेगा। यह समय विवाद और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारक हो सकता है। कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;