जब भी हम कोई जमीन खरीदते हैं, तो इसपर घर या दुकान बनाने के लिए हम अक्सर पंडित जी से सही समय और दिन के बारे में जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम भी नहीं चाहते हैं कि जो भी चीज उस जमीन पर बने उसमें नकारात्मक ऊर्जा का वास हो। इसलिए हर कोई कोशिश करता है कि पंडित जी के बताए गए दिन और मुहूर्त में पूजा करवाएं। इसके लिए आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी जी के बताए गए दिन और रात के चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रख सकते हैं। इससे आपका भूमि पूजन सही मुहूर्त में संपन्न हो जाएगा।
आज का चौघड़िया मुहूर्त 3 सितंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)
मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
लाभ | सुबह 05:52 बजे से 07:27 |
अमृत | सुबह 07:27 बजे से 09:01 |
काल | सुबह 09:01 बजे से 10:35 |
शुभ | सुबह 10:35 बजे से 12:10 |
मुहूर्त के अनुसार क्या करें?
- लाभ: यह मुहूर्त लाभ कमाने और व्यापारिक गतिविधियों के लिए बहुत अच्छा है। नया व्यवसाय शुरू करने, लेन-देन करने या विद्या आरंभ करने के लिए उत्तम समय।
- अमृत: इसे सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, नई शुरुआत और धार्मिक कार्यों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी होता है।
- काल: इस मुहूर्त को अशुभ माना जाता है। इसमें कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। हालांकि, धन से जुड़े कार्यों के लिए यह लाभदायक हो सकता है।
- शुभ: यह मुहूर्त विवाह, धार्मिक अनुष्ठान और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है। इसमें किए गए कार्य सफल होते हैं।
3 सितंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त
- रोग: दोपहर 12:10 बजे से 01:44 तक है। यह मुहूर्त विवाद, झगड़े और बीमारी से जुड़ा है। इसमें कोई भी शुभ या नया काम शुरू करने से बचें। इसे "वार वेला" भी कहते हैं।
- उद्वेग: दोपहर 01:44 बजे से 03:18 तक रहेगा। इस मुहूर्त में तनाव और बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्य टालने चाहिए। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों के लिए इसे ठीक माना जा सकता है।
- चल: दोपहर 03:18 बजे से 04:52 रहने वाला है। यह मुहूर्त यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए शुभ है। इसमें व्यापार से संबंधित कार्य भी किए जा सकते हैं।
- लाभ: शाम 04:52 बजे से 06:26 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया लाभ का है। यह व्यापारिक कार्यों और धन लाभ के लिए उत्तम है।
आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 3 सितंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)
मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
उद्वेग | शाम 06:26 बजे से 07:52 |
शुभ | रात 07:52 बजे से 09:18 |
अमृत | रात 09:18 बजे से 10:44 |
चल | रात 10:44 बजे से 12:10 |
मुहूर्त के अनुसार क्या करें?
- उद्वेग: यह रात का पहला चौघड़िया है। इसमें तनाव या बाधा आने की संभावना रहती है।
- शुभ: यह मुहूर्त विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है। इसमें किए गए कार्य सफल होते हैं।
- अमृत: रात का सबसे शुभ चौघड़िया। इस दौरान आध्यात्मिक साधना और ध्यान से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं।
- चल: यात्रा या गतिशील कार्यों के लिए यह चौघड़िया शुभ है।

3 सितंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त
- रोग: सुबह 12:10 बजे से 01:36 तक है। इस अवधि में किसी भी नए या महत्वपूर्ण काम को शुरू करने से बचें।
- काल: सुबह 01:36 बजे से 03:01 रहने वाला है। यह अशुभ मुहूर्त है। हालांकि, धन से संबंधित गुप्त कार्य किए जा सकते हैं।
- लाभ: सुबह 03:01 बजे से 04:27 रहेगा। यह मुहूर्त व्यापार और धन लाभ के लिए बहुत अच्छा है।
- उद्वेग: सुबह 04:27 बजे से 05:53 तक है। सूर्योदय से ठीक पहले का यह चौघड़िया अशुभ होता है। इसमें किसी भी नए काम को शुरू करने से बचना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों