image

Totke: गरीबी और दरिद्रता से पिंड छुड़ाना चाहते हैं, तो दिवाली से पूर्व अपनाएं ये टोटके

दरिद्रता को दूर करने के लिए आप घर पर ही कुछ आसान टोटके और अपनी जीवनशैली में बदलाव ला सकती हैं। पंडित जी से जानें कि वो कौन से उपाय है, जो इसे दूर करने में आपकी मदद करेंगे। 
Editorial
Updated:- 2024-10-07, 14:48 IST

हर आदमी चाहता है कि उसे कभी भी कोई आर्थिक संकट या रोग का सामना न करना पड़े, मगर हमारे कर्म जैसे होते हैं ईश्‍वर से फल भी हमें वैसा ही मिलता है। ऐसे में दरिद्रता हमें घरे लेती है। इस दरिद्रता को दूर करना आसान नहीं होता है। हां आप इसके प्रकोप को कम करने के लिए कुछ उपाय कर सकती हैं। खासतौर पर अगर आप दिवाली से पहले इस दरिद्रिता से पिंड छुड़ाना चाहती हैं, तो पंडित एंव ज्‍योतिषाचार्य विनोद सोनी जी के बताए गए कुछ टोटके आजमा कर देखें।

पंडित जी कहते हैं, "घर के साथ-साथ अपना मन और विचार भी साफ रखेंगे तो दरिद्रता जल्‍दी दूर भाग जाएगी।"

easy totke

दरिद्रता के लक्षण

  • घर में दरिद्रता तब फैलती जब घर के सदस्‍य आपस में ही एक दूसरे के विरोध में खड़े हो जाते हैं।
  • अगर आप झूठ बोलने लगें और परिवार के सदस्‍यों से ही बातों को छुपाने लगें तो यह दरिद्रता का संकेत होता है।
  • घर का ही कोई सदस्‍य घर में मोजूद धन को चुराए या फिजूल खर्च करना शुरू कर दे।
  • घर में छोटे अपने बड़ों का आदर करना बंद कर देते हैं, तो यह भी दरिद्रता का ही संकेत होता है।
  • जब घर में बुरी तरह से आर्थिक संकट आता है और चाहे जितना धन कमा लो पैसों की कमी बनी रहती है।
  • घर में जब सभी किसी न किसी बीमारी से ग्रसित होते हैं।
  • जब घर के सदस्‍यों को बुरी लत लग जाती है और अच्‍छे विचार भी उन्‍हें बुरे लगते हैं।
  • जब साही मार्ग दिखाने वाले आपको दुश्‍मन लगने लगें और गलत राह पर चलने पर आपको आनंद आए।
  • जब घर में हमेशा कलह होती है, तब भी घर में दरिद्रता का वास होता है।

दरिद्रता कहां निवास करती है?

  • दरिद्रता गंदगी में वास करती है। यह केवल आपके घर में नहीं बल्कि आपके हृदय में भी वास करती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि दरिद्रता का वास कहां-कहां होता है।
  • घर में आप जहां भी अनाज को स्‍टोर करके रखती हैं, उसे कभी भी खाली नहीं होने दें। ऐसा करने पर घर में दरिद्रता वास करने लगती हैं।
  • घर में मौजूद सभी नालियों को हमेशा साफ रखें। इसके लिए आप नालियों में चूना डाल सकती हैं।
  • कभी भी मंदिर को बाथरूम के आसपास न बनाएं। इससे भी घर में दरिद्रता आती है।
  • घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्‍से में आपको कभी भी स्‍टोर रूप नहीं बनाना चाहिए।
  • परिस्थिति कितनी भी खराब चल रही हो, जिंदगी में कितने भी दुख हों, मन में हमेशा सकारात्‍मक विचार ही रखें। ऐसा न करने पर दरिद्रता आपके मन में भी वास करने लगती है।
  • घर में जितनी भी डस्‍टबीन हैं, उन्‍हें रोज साफ करें। ऐसा न करने पर आपके घर में दरिद्रता वास करने लगती है।

इसे जरूर पढ़ें- ऐसा मेन डोर घर में ला सकता है दरिद्रता, जानें उपाय 

 

goddess-lakshmi-origin-pics

दरिद्रता नाशक लक्ष्मी मंत्र

  • ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः
  • ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नमः स्वाहा
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नमः

दरिद्रता नाशक हनुमान मंत्र

  • ॐ हनुमान बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस विकार
  • ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमित विक्रमाय प्रकटपराक्रमाय महाबलाय सूर्य कोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा
  • ॐ नमो हनुमते रुद्रावतराय वज्रदेहाय वज्रनखाय वज्रसुखाय वज्ररोम्णे वज्रनेत्राय वज्रदंताय वज्रकराय वज्रभक्ताय रामदूताय स्वाहा
  • ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

दरिद्रता नाशक सबरी दुर्गा मंत्र

  • ओम दुं दुर्गायै नमः
  • या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
  • दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय
  • ॐ जयन्ती मंगला काली भद्र काली कपालिनी दुर्गा क्षमा शिवाधात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तुते

दरिद्रता नाशक शिव मंत्र

  • दारिद्र्य दुःखदहनाय नमः शिवाय
  • श्री अखण्डानन्दबोधाय शोकसन्तापहारिणे। सच्चिदानन्दस्वरूपाय शंकराय नमो नम:

इसे जरूर पढ़ें- घर के मंदिर में भूलकर भी न रखें ये 3 चीजें, आ सकती है दरिद्रता  

 

can-we-wear-copper-ring-around-neck-1726821706647

दरिद्रता नाशक अंगूठी

दिवाली से पूर्व पड़ने वाली धनतेरस के दिन आपको 12 भाग चांदी, 16 भाग तांबा और 10 भाग सोने से बनी अंगूठी को पहनना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सकारात्‍मक ऊर्जा आती है और मन की दरिद्रता नष्‍ट हो जाती है। आप इस अंगूठी को अनामिका उंगली में पहन सकती हैं। जब आप इस अंगूठी को धारण करें, उससे पहले इसे गंगाजल से शुद्ध कर लें। इस अंगूठी को धारण करने से शरीरिक रोग दूर होंगे, आपको धन की प्राप्ति होगी और काम में आपका फोकस बढ़ेगा।

दरिद्रता नाशक उपाय

  • दरिद्रता को दूर करने के लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी है कि आप घर में हो रहे कलेश को दूर करें। मन को शांत रखें और सकारात्‍मक सोच रखें।
  • घर की साफ-सफाई का विशेष ध्‍यान दें, क्‍योंकि जिस घर में साफ-सफाई नहीं होती है उस घर में धन की कमी सदैव बनी रहती है। इसके लिए आपको रोज घर की सफाई करनी चाहिए।
  • घर के साथ-साथ मन की सफाई भी जरूरी है। आपको परिवार के लोगों के लिए कभी भी गलत विचार नहीं रखने चाहिए।
  • घर से दरिद्रता को दूर करने के लिए आपको केले के पेड़ में नियमित काला तिल मिश्रित जल चढ़ाना चाहिए।
  • अपने घर के हर कोने पर शाम को सूर्य ढलने के बाद आपको घी का दीपक जलाना चाहिए।
  • घर में मौजूद नालियों को साफ रखें और रात में सोने से पूर्व आपको उस पर सफेद नमक गिरा कर रखना चाहिए। इससे सकरात्‍मक ऊर्जा आती है।
  • हमेशा जब पूजा करें तो एकांत में करें। दरिद्रता को मिटाना है तो घर के मंदिर और भगवान की मूर्ति एंव तस्‍वीरों को साफ रखें। घर के मुख्‍य द्वार को हमेशा साफ रखें और कभी भी मुख्‍य द्वार पर डस्‍टबीन न रखें।

उम्‍मीद है कि ऊपर बताए गए उपाय आपके लिए मददगार होंगे और आप इन्‍हें अपना कर अपने मन और घर से दरिद्रता को दूर भगा पाएंगे। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;