हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन ऐसा कहा जाता है कि मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के ज्ञान, कला और रचनात्मक कार्यों में वृद्धि हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन मां सरस्वती के स्तोत्र का पाठ करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने के दौरान इस स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है। इस दिन नियमित रूप से स्तोत्र का पाठ करें।
रविरुद्रपितामहविष्णुनुतं हरिचन्दनकुङ्कुमपङ्कयुतम्। मुनिवृन्दगजेन्द्रसमानयुतं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥1॥
शशिशुद्धसुधाहिमधामयुतं शरदम्बरबिम्बसमानकरम्। बहुरत्नमनोहरकान्तियुतं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥2॥
कनकाब्जविभूषितभूतिभवं भवभावविभाषितभिन्नपदम्। प्रभुचित्तसमाहितसाधुपदं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥3॥
भवसागरमज्जनभीतिनुतं प्रतिपादितसन्ततिकारमिदम्। विमलादिकशुद्धविशुद्धपदं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥4॥
मतिहीनजनाश्रयपादमिदं सकलागमभाषितभिन्नपदम्। परिपूरितविश्वमनेकभवं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥5॥
परिपूर्णमनोरथधामनिधिं परमार्थविचारविवेकविधिम्। सुरयोषितसेवितपादतलं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥6॥
सुरमौलिमणिद्युतिशुभ्रकरं विषयादिमहाभयवर्णहरम्। निजकान्तिविलोपितचन्द्रशिवं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥7॥
गुणनैककुलं स्थितिभीतपदं गुणगौरवगर्वितसत्यपदम्। कमलोदरकोमलपादतलं तव नौमि सरस्वति पादयुगम्॥8॥
बसंत पंचमी का दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ उनके स्तोत्र का पाठ करने का विशेष महत्व है। मां सरस्वती ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी हैं। उनके स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति में ज्ञान की प्राप्ति होती है, बुद्धि तेज होती है और रचनात्मकता बढ़ती है। स्तोत्र का पाठ करते समय मन एकाग्र होता है और ध्यान की अवस्था में जाता है। इससे मन शांत होता है और पढ़ाई या किसी भी कार्य में एकाग्रता बढ़ती है। स्तोत्र का पाठ करने से व्यक्ति के चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे नकारात्मक विचार दूर होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - Basant Panchami 2025 Upay: बसंत पंचमी पर बच्चों से कराएं इन 3 में से कोई एक उपाय, शिक्षा के क्षेत्र में मिल सकती है सफलता
इसे जरूर पढ़ें - Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को चढ़ाएं ये फूल, तरक्की के खुलेंगे रास्ते
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।