Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:34 AM IST

मेष साप्ताहिक राशिफल 01-07 मई 2026:गणेश चतुर्थी व्रत संवारेगा संतान का जीवन, कुंभ का चंद्रमा करा सकता है बड़ा मुनाफा

मेष राशि की महिलाओं को 01 जून को भाग्य के सहयोग से पुराने किसी इन्वेस्ट या पैतृक माध्यम से धन लाभ होने के संकेत हैं। 04 जून को कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता और नए कॉन्ट्रैक्ट सीधे आपके बैंक बैलेंस को मजबूती प्रदान करेंगे। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मेष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल।
Updated:- 2026-05-29, 12:36 IST
Aries weekly horoscope

Aries Weekly Horoscope: साहसी और ऊर्जावान मेष राशि की महिलाओं के लिए जून का यह शुरुआती सप्ताह नई दिशा और आत्मिक संतुष्टि लेकर आया है। सप्ताह का शुभारंभ 01 जून को धनु राशि के चंद्रमा से होगा, जो आपके भीतर धार्मिकता जगाएंगे और अटके कामों को भाग्य के बल पर गति देंगे। 02 जून को पारिवारिक वरिष्ठों का सानिध्य मिलेगा। 03 जून को गणेश चतुर्थी का पावन व्रत आपके घर की विघ्न-बाधाओं को दूर करने और संतान की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने वाला सिद्ध होगा। 04 जून को चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश करने से आपकी व्यस्तता कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक बढ़ेगी। सप्ताह का अंत 06 जून को कुम्भ राशि के चंद्रमा के साथ होगा, जो आपकी बहुत दिनों से अटकी किसी बड़ी इच्छा को पूरा कर आपको उल्लास से भर देगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मेष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल।

मेष राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

प्रेम की दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं को 01 जून को पति के साथ मिलकर किसी धार्मिक कृत्य या पुण्य कार्य में सहभागी बनने का सुख मिलेगा। 03 जून को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर घर में पूजा-पाठ का माहौल रहने से पति-पत्नी के बीच चल रहा कोई पुराना मनमुटाव स्वतः ही समाप्त हो जाएगा और रिश्तों में पवित्रता आएगी। 04 जून को मकर के चंद्रमा के प्रभाव से पति आपके सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों की सराहना करेंगे। 06 जून को कुम्भ राशि का चंद्रमा पति के साथ मिलकर किसी भविष्य की बड़ी योजना या किसी उत्सव में जाने का सुंदर संयोग बनाएगा। जो महिलाएं अभी अकेली हैं, उनके लिए 01 और 06 जून का दिन बहुत अनुकूल है आपकी दृढ़ता और शालीन व्यवहार किसी बेहद प्रतिष्ठित और संस्कारी परिवार के सदस्य को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है।

उपाय: बुधवार को गणेश चतुर्थी के दिन स्नान के बाद एक सफ़ेद कागज़ पर हल्दी से एक छोटा सा चौकोर बॉक्स बनाएं और उसमें अपनी कोई भी एक विशेष मनोकामना लिखकर घर के मंदिर में रख दें।

इसे भी पढ़ें- Mesh Rashifal 2026: मेष राशि वालों को मिल सकता है जॉब में प्रमोशन, क्या धन और विवाह के भी बनेंगे योग? पढ़ें कैसा रहेगा वार्षिक राशिफल

मेष राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

aries-horoscope-2026-1779446925451

करियर की दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं को 01 जून को अपनी दूरदर्शी सोच के कारण किसी बड़ी डील की रूपरेखा तैयार करने में सफलता मिलेगी। 03 जून को गणेश जी की कृपा से जो महिलाएं शिक्षण, कंसल्टेंसी, या रचनात्मक विधाओं से जुड़ी हैं, उनके लिए कोई नया और बड़ा मार्ग खुलेगा। 04 जून को मकर राशि में चंद्रमा के आने से ऑफिस में आपकी प्रशासनिक क्षमता और लीडरशिप क्वालिटी निखरेगी, सीनियर आपके प्रबंधन के कायल होंगे। 06 जून को व्यापार करने वाली महिलाओं को किसी नए क्लाइंट या बड़े समूह से जुड़ने के कारण उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

उपाय: ऑफिस या अपने कार्यस्थल पर जाते समय अपने पास एक छोटे से पीले सूती कपड़े में लपेटकर 3 साबुत हरी इलायची और एक छोटा सा सूखा तेजपत्ता रखें।

मेष राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं को 01 जून को भाग्य के सहयोग से पुराने किसी इन्वेस्ट या पैतृक माध्यम से धन लाभ होने के संकेत हैं। 04 जून को कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता और नए कॉन्ट्रैक्ट सीधे आपके बैंक बैलेंस को मजबूती प्रदान करेंगे। सप्ताह के अंत में 06 जून को जब चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे, तो पैसों की आवक का एक ऐसा अनूठा और बड़ा जरिया बनेगा जो आपकी आर्थिक स्थिति को गजब का संबल और तिजोरी में बरकत लाएगा।

उपाय: शुक्रवार के दिन स्नान के बाद एक मिट्टी के कुल्हड़ में थोड़ी सी पीली सरसों और एक तांबे का सिक्का डालकर उसे घर की छत या बालकनी के उत्तर कोने में रख दें।

मकर राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से मेष राशि की महिलाओं को 01 से 03 जून तक आप खुद को मानसिक रूप से बहुत शांत, तरोताजा और स्फूर्तिवान महसूस करेंगी। चेहरे पर एक अद्भुत आंतरिक तेज झलकेगा। 04 जून को काम की अधिकता के कारण पैरों में हल्की थकान या आंखों में भारीपन महसूस हो सकता है, इसलिए समय पर विश्राम करें। 06 जून को चंद्रमा के प्रभाव से पुरानी किसी शारीरिक जकड़न या वात संबंधी समस्या में बड़ी राहत मिलेगी। बदलते मौसम में बहुत ज्यादा गरिष्ठ और बाहर के खाने से परहेज करें। सेहत के मामले में यह सप्ताह कुल मिलाकर आपके लिए बहुत सुखद रहने वाला है।

उपाय: रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में दो बूंद नींबू का रस और एक छोटा टुकड़ा मिश्री घोलकर पिएं।

इसे भी पढ़ें-मेष राशिफल मई 2026: आत्मविश्वास और हिम्मत बढ़ेगी, माह के अंत में होगी धन की बचत, जाने कैसा रहेगा मेष राशि की महिलाओं का पूरा महीना

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।