Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:55 AM IST

मेष राशिफल मई 2026: आत्मविश्वास और हिम्मत बढ़ेगी, माह के अंत में होगी धन की बचत, जाने कैसा रहेगा मेष राशि की महिलाओं का पूरा महीना

मई 2026 में मेष राशि की महिलाओं के लिए आत्मविश्वास, करियर ग्रोथ और धन लाभ के शानदार योग बन रहे हैं। जानिए प्रेम, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल के साथ आसान उपाय, जिससे आपका पूरा महीना सफल और संतुलित बना रहे।
Updated:- 2026-04-29, 21:13 IST
may rashifal mesh rashi mahila

Aries Monthly Horoscope मई 2026 का महीना मेष राशि की महिलाओं के लिए नई ऊर्जा, समझदारी और शानदार काम का समय लेकर आ रहा है। 7 और 11 मई के समय आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास और फुर्ती आएगी, जिससे आपके सारे रुके काम तेजी से पूरे होंगे। 14 मई को होने वाला बदलाव छोटी यात्राओं और दोस्तों के साथ खुशियां लाएगा। इसके बाद 15 मई को होने वाला बदलाव आपकी आमदनी और बैंक बैलेंस को मजबूत करेगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बता रहे हैं कि मई का यह महीना मेष राशि की महिलाओं के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Aries Monthly Love Horoscope)

प्रेम की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को महीने के पहले हिस्से में अपने तेज स्वभाव पर थोड़ा काबू रखना होगा। 11 मई के आसपास आपके अंदर बहुत ज्यादा जोश रहेगा, इसलिए जीवनसाथी के साथ बिना बात के बहस या छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर है। 14 मई के बाद आपकी मीठी बातों से रिश्ते में फिर से पुरानी वाली मिठास घुल जाएगी। आप अपने पति या परिवार के साथ कहीं आस-पास घूमने जा सकती हैं। 15 मई के बाद घर-परिवार में जश्न का माहौल बन सकता है। जो युवतियां किसी खास का इंतजार कर रही हैं, उन्हें महीने के अंत तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में जाकर लाल रंग का कोई भी एक फूल चढ़ाएं।

मेष राशि का मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को 11 मई के बाद बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है। महीने की शुरुआत से ही आपका दिमाग बहुत तेजी से काम करेगा और आपको काम करने की नई लगन महसूस होगी। लेकिन 11 तारीख के बाद ऑफिस में आपका रुतबा अचानक से बढ़ जाएगा। बॉस आपके काम और हिम्मत से बहुत खुश होंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या नया पद मिल सकता है। जो महिलाएं अपना खुद का काम या व्यापार करती हैं, उन्हें 14 मई के बाद अपनी बातों के जादू से नए और अच्छे ग्राहक मिलेंगे।

उपाय: जब भी आप काम पर जाने के लिए घर से निकलें, तो एक छोटी सी लौंग अपने मुंह में रख लें।

मेष राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Aries Monthly Money Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को 15 मई के बाद पैसों की शानदार बचत देखने को मिलेगी। महीने के शुरूआती दिनों में यात्राओं, अपने शौक या सुख-सुविधाओं पर कुछ ज्यादा पैसे खर्च हो सकते हैं। लेकिन जैसे-जैसे महीना आगे बढ़ेगा आपकी आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। अगर आपने काफी समय पहले किसी को पैसे उधार दिए थे, तो वो इस महीने वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आप अपनी पसंद की चीजों पर खुशी-खुशी खर्च भी करेंगी और समझदारी से पैसों की बचत भी कर लेंगी।

उपाय: घर की तिजोरी या अलमारी में जहां आप पैसे रखती हैं, वहां एक छोटे से लाल कपड़े में थोड़ा सा साबुत धनिया बांधकर रख दें।

मेष राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Aries Monthly Health Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से इन राशि की महिलाओं को मई की शुरुआत में अपनी ऊर्जा और फुर्ती का सही इस्तेमाल करना होगा। लगातार काम करने की जल्दबाजी की वजह से हल्की-फुल्की थकान या सिरदर्द महसूस हो सकता है। लेकिन 11 मई के बाद आपकी सेहत में एकदम से सुधार आएगा और आप खुद को बहुत तरोताजा और मजबूत महसूस करेंगी। 15 मई के बाद गले का थोड़ा ध्यान रखें। सुबह की ताजी हवा लेना और बाहर के खाने से बचकर घर का बना सादा खाना आपकी सेहत को पूरे महीने अच्छा बनाए रखेगा।

उपाय: रात को सोते समय तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह उठकर खाली पेट उसे पिएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।