Aries Horoscope Today, 7 October 2025: आज चंद्रमा मीन राशि में रेवती नक्षत्र में है। तिथि है प्रतिपदा और योग है व्याघात। ये संयोग आपको ये सिखाने के लिए बना है कि आज चीज़ें सीधा सोचने से नहीं, उल्टा समझने से हल होंगी। जो मंज़िल चाहिए, पहले उसे साफ-साफ सोचिए और फिर वहां तक पहुंचने के लिए उल्टा हिसाब लगाइए। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मेष राशि का आज का राशिफल?
मेष राशि की महिलाएं आज रिश्तों में सीधे रास्ते से बात नहीं बनेगी। आपको सोचना होगा कि आप इस रिश्ते को एक महीने बाद कहां देखना चाहती हैं, फिर उस तस्वीर से उल्टा चलकर आज क्या कहना है, तय करें। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने मनचाहे जुड़ाव के लिए आज छोटी सी शुरुआत करनी होगी—जैसे सामने वाले को समझने का तरीका बदलना। शादीशुदा महिलाओं को पति से उम्मीद रखने से पहले खुद वो पहल करनी होगी जो वे उनसे चाहती हैं। किसी पुराने रिश्ते को फिर से जोड़ना है तो आज सिर्फ हल्की बातचीत नहीं, बल्कि एक मकसद से किया गया मैसेज असर डालेगा।
मेष राशि की महिलाएं आज काम के मोर्चे पर जो मंज़िल चाहिए, वहां से उल्टा चलना होगा। अगर किसी प्रोजेक्ट को इस हफ्ते खत्म करना है, तो आज का टाइम टेबल उसी के हिसाब से पीछे की तरफ सेट करें। जो महिलाएं इंटरव्यू या मीटिंग की तैयारी कर रही हैं, उन्हें आज आखिरी सवाल से शुरुआत करनी चाहिए, यानि खुद से पूछें—अगर मैं सामने होती तो क्या सुनना चाहती? घर से काम कर रही महिलाओं को अपने दिन के आखिर में जो फ्री टाइम चाहिए, उसे दिमाग में रखकर सुबह की प्लानिंग करनी होगी। आज सीधा रास्ता समय बिगाड़ सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
मेष राशि की महिलाएं आज खर्च और कमाई को समझने का तरीका थोड़ा अलग रखना होगा। जो चीज़ आपको दो महीने बाद खरीदनी है, उसका आज से हिसाब लगाएं कि हर हफ्ते कितना बचाना होगा। जो महिलाएं किसी इंवेस्टमेंट को लेकर उलझन में हैं, उन्हें उसके फ्यूचर रिटर्न से पीछे की तरफ प्लानिंग करनी चाहिए। आज कुछ ऐसा खर्च सामने आ सकता है जो आप सोचती थीं अगले महीने करेंगे, इसलिए आज ही बैक-अप तैयार रखें। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई पैसा या मदद अचानक मांग में आ सकती है, वहां सीधे मना करने के बजाय किसी और रास्ते की बात करें।
मेष राशि की महिलाएं आज सेहत को लेकर जो नतीजा आप चाहती हैं—चाहे वो वजन हो, फिटनेस हो या किसी टेस्ट की रिपोर्ट—उस तस्वीर को दिमाग में रखकर आज का खाना और दिनचर्या तय करें। अगर आपकी लैब रिपोर्ट सात दिन में आनी है तो आज क्या नहीं खाना है, वो उसी हिसाब से सोचें। आज जांघ, हाथों की नसों और गले से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। बहुत देर तक खड़े रहना या बहुत ज़ोर से बोलना परेशानी बढ़ा सकता है।
दोपहर से पहले एक सफेद फूल पर अपने मन की कोई इच्छा मन में दोहराएं और उसे बहते पानी में बहा दें। आज का लकी रंग नारंगी है और लकी नंबर है 6।
इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।