Aries career obstacles 2025

Aaj Ka Mesh Rashifal 6 october 2025: मेष राशि के लोग जल्‍दबाजी में धन निवेश करने से बचें, कोई बड़ा खर्च भी आ सकता, पूरे दिन का हाल जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशिफल 6 अक्टूबर 2025: आज मेष राशि वालों को जल्‍दबाजी में धन निवेश से बचना चाहिए। कोई बड़ा खर्च आ सकता है। चंद्रमा के मीन राशि में गोचर से आपके विचारों और निजी जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। जानें आचार्य नीरज धनकर से आज का पूरा मेष राशिफल, करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति का हाल।
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-06, 04:00 IST

Aries Horoscope Today, 6 October 2025: चंद्रमा आज मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में है। चतुर्दशी तिथि दोपहर 12:23 बजे तक रहेगी और उसके बाद पूर्णिमा की शुरुआत होगी। वृद्धि योग दोपहर 1:14 बजे तक है और फिर ध्रुव योग शुरू हो जाएगा। आज का दिन खास है क्योंकि चंद्रमा का ये गोचर आपकी निजी जिंदगी और सोचने के तरीके पर असर डाल सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मेष राशि का आज का राशिफल?

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं अगर रिश्तों में कुछ नया चाह रही थीं तो आज का दिन आपको सोचने का मौका देगा। किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है, जिससे मन थोड़ा उलझ भी सकता है। घर के माहौल में थोड़ी खींचतान रह सकती है, खासकर अगर आप किसी बात को लेकर टालती आ रही हैं। अपने पार्टनर के साथ बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें, वरना बहस लंबी खिंच सकती है। ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई काम अचानक सामने आ सकता है।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं ऑफिस या काम की जगह पर आज कुछ लोगों का व्यवहार चौंका सकता है। टीम में किसी को लेकर आपकी राय बदल सकती है। नए काम की शुरुआत करने का मन होगा लेकिन आज आपको सिर्फ प्लानिंग पर टिके रहना चाहिए, फाइनल डिसिजन कल लें तो बेहतर होगा। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं, उन्हें परिवार के बीच से ध्यान भटक सकता है। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए थोड़ा स्लो दिन है, लेकिन पढ़ाई का फ्लो बनाए रखें।

इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

aries women

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं आज पैसों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। कोई बड़ा खर्चा अचानक सामने आ सकता है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सावधानी जरूरी है, किसी लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है, खासकर अगर आप शेयर मार्केट या क्रिप्टो में हाथ आजमा रही हैं। घर के पुराने बिल या उधारी की कोई बात आज निकल सकती है, जिससे मन थोड़ा अशांत हो सकता है। जेब ढीली करने से पहले सोचें, जल्दबाजी नुकसान करवा सकती है।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं आज सिर दर्द, आंखों में जलन और गर्दन में अकड़न की शिकायत हो सकती है। स्क्रीन पर ज्यादा देर रहना भारी पड़ सकता है। मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल थोड़ा कम करें। चाय-कॉफी या बहुत मसालेदार खाना आज आपकी तबीयत बिगाड़ सकता है, इसलिए इन्हें टालें। दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें और दोपहर में थोड़ा टहलना अच्छा रहेगा।

आज मेष राशि के उपाय (Aries Remedies Today)

सफेद कपड़े पहनें और घर में थोड़ी सी मिश्री और पानी की बूँदें तुलसी के पास रखें। आज का लकी रंग है सफेद और लकी नंबर है 3.

इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;