Aries career obstacles 2025

Aaj Ka Mesh Rashifal 5 December 2025: मेष राशि वालों को आज पुरानी बातों को दोहराने से बचना चाहिए? नए संपर्क बनेंगे, दैनिक राशिफल पढ़ें और जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Mesh Rashifal 5 December 2025: आज मेष राशि वालों को पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना होगा। गुरु गोचर नए अवसर और नए संपर्क ला सकता है। जानें प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य पर आज का सटीक राशिफल और दिनभर की महत्वपूर्ण सलाह।
Astrozindagi
Updated:- 2025-12-05, 06:00 IST

Aries Horoscope Today, 5 December 2025: आज पौष माह का आगाज़ है, और कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। गुरु का गोचर अब मिथुन राशि में हो गया है, जिससे आपकी दिनचर्या, सोच और संबंधों में कुछ नई चालें देखने को मिलेंगी। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मेष राशि का आज का राशिफल?

आज मेष राशि का प्रेम राशिफल (Aries Love Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं आज संबंधों में थोड़ा सतर्क रहने की स्थिति में होंगी क्योंकि गुरु के मिथुन में आने से संवाद में भ्रम पैदा हो सकता है। विवाहित महिलाएं, खासकर वे जो पति या परिवार से दूरी महसूस कर रही थीं, आज किसी पुरानी बात को लेकर बहस में पड़ सकती हैं। संयम ज़रूरी होगा। वहीं अविवाहित महिलाएं पुराने प्रस्तावों या किसी जान-पहचान वाले के व्यवहार से उलझन महसूस कर सकती हैं। किसी से नई शुरुआत का विचार हो तो जल्दबाज़ी न करें।

उपाय: तुलसी के पत्ते पानी में डालकर स्नान करें।

आज मेष राशि का करियर राशिफल (Aries Career Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं कार्यक्षेत्र में आज संवाद और मेलजोल को लेकर थोड़ी परेशान रह सकती हैं। नौकरी की तलाश में जुटी महिलाएं पुराने इंटरव्यू से जवाब मिलने की उम्मीद कर सकती हैं, लेकिन कोई नई शुरुआत तभी करें जब सभी पहलू स्पष्ट हों। नौकरीपेशा महिलाएं आज अपने टीम मेंबर्स से उलझ सकती हैं, विशेषकर अगर आप नेतृत्व भूमिका में हैं। व्यवसाय में लगी महिलाएं को क्लाइंट से पेमेंट या डील को लेकर स्पष्टता रखनी होगी।

उपाय: पीले कपड़े में पांच चने बांधकर पर्स में रखें।

इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

aries women

आज मेष राशि का आर्थिक राशिफल (Aries Money Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं आज खर्चों को लेकर थोड़ी चिंतित रह सकती हैं। घर के किसी बड़े सदस्य की ज़रूरतें या बच्चों से जुड़ा कोई नया ख़र्च सामने आ सकता है। यदि आपने पिछले महीने कोई ऑनलाइन सदस्यता ली थी, तो उसकी कटौती हो सकती है। आज ज़रूरत के बजाय चाहतों पर खर्च से बचना होगा। किसी करीबी से उधार मांगा जा सकता है, पर वापसी की योजना पहले ही बना लें।

More For You

उपाय: एक सिक्का लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें।

आज मेष राशि की सेहत (Aries Health Horoscope Today)

मेष राशि की महिलाएं आज मौसमी बदलाव की चपेट में आ सकती हैं। खासकर नाक, गला और छाती से संबंधित दिक्कतें सामने आ सकती हैं। दिन में थकावट और शरीर में अकड़न बनी रह सकती है। अगर गुनगुने पानी से गरारे और भाप लें तो राहत मिलेगी। खट्टी चीज़ें जैसे दही या नींबू आज टालें। हरी सौंफ और अदरक का पानी दिन में एक बार ज़रूर लें।

उपाय: एक लौंग और इलायची को जलाकर उसकी भस्म सूंघें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;