
Kumbh Dainik Rashifal, 10 November 2025: कृष्ण षष्ठी तिथि आज धार्मिक दृष्टि से विशिष्ट है, वहीं बुध का वक्री होना संवाद और योजना से जुड़े मामलों में कुछ उलझनें बढ़ा सकता है। आज से चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में हो रहा है, जिससे आपकी दिनचर्या में अचानक बदलाव संभव हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कुंभ राशि का आज का राशिफल?
कुंभ राशि की महिलाएं आज रिश्तों को लेकर थोड़ा भ्रमित रह सकती हैं। घर के किसी सदस्य की अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल होगा और अनकहे शब्द विवाद का कारण बन सकते हैं। जो महिलाएं वैवाहिक जीवन में हैं, उन्हें अपने जीवनसाथी की तरफ से सहयोग की कमी महसूस हो सकती है, खासकर यदि किसी पूर्व योजना में बदलाव हुआ हो। जो महिलाएं रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने पार्टनर से भावनात्मक रूप से दूरी का अनुभव हो सकता है। अविवाहित महिलाओं को किसी पुरानी बातचीत की वजह से मन में खटास महसूस हो सकती है।
उपाय: पीले चंदन से गणपति को तिलक करें।
कुंभ राशि की महिलाएं आज ऑफिस के माहौल में संवाद को लेकर सतर्क रहें। बुध के वक्री होने से मेल या कॉल में कोई बात अधूरी रह सकती है, जिससे आगे चलकर असमंजस हो सकता है। जो महिलाएं नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें पुराने संपर्क से कोई सूचना मिल सकती है, लेकिन उस पर तुरंत भरोसा न करें। कार्यरत महिलाओं को अपने बॉस या क्लाइंट से संवाद करते समय स्पष्टता रखनी होगी, नहीं तो परिणाम उल्टे पड़ सकते हैं। बिजनेस करने वाली महिलाएं किसी कागजी प्रक्रिया में देरी या गलती से परेशान हो सकती हैं।
उपाय: काम शुरू करने से पहले जल में तुलसी डालकर पिएं।

कुंभ राशि की महिलाएं आज के दिन खर्चों को लेकर थोड़ी चिंतित रह सकती हैं। कुछ जरूरी भुगतान अचानक सामने आ सकते हैं, जिनके लिए आपने पूर्व योजना नहीं बनाई होगी। घर के किसी सदस्य की जरूरत या मरम्मत से जुड़ा खर्च बजट को प्रभावित कर सकता है। निवेश को लेकर भ्रम की स्थिति रहेगी, इसलिए सलाह के बिना कोई बड़ा फैसला टालना बेहतर रहेगा। ऑनलाइन पेमेंट या ट्रांजैक्शन करते समय विवरण जरूर जांच लें। आज पुराने उधार या ब्याज से राहत मिलने की संभावना कम है।
उपाय: गरीबों में मूंग दाल का दान करें।
इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
कुंभ राशि की महिलाएं आज कमर और पीठ के ऊपरी हिस्से में तनाव या अकड़न महसूस कर सकती हैं, खासकर अगर लंबे समय से एक ही मुद्रा में काम कर रही हों। गद्दे या कुर्सी की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। इस तकलीफ से राहत के लिए गुनगुने पानी की सिंकाई और हल्का तेल मालिश उपयोगी रहेगी। आज तली हुई चीजें या फ्रिज में रखे खाने से बचना चाहिए, ये समस्या को बढ़ा सकते हैं।
उपाय: शाम को केले के पौधे के पास दीपक जलाएं।
इसे जरूर पढ़ें: कुंभ राशि का दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक टैरो राशिफल
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।