By Pooja Sinha25 Jan 2018, 19:40 IST
चॉकलेट खाना भला किसे पसंद नहीं होता, लेकिन चॉकलेट से बॉडी की मसाज भी की जा सकती है और अगर आपको पता लगे कि वह हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद भी हो तो क्या कहना? जी हां चॉकलेट मसाज के सेहत के लिए कई फायदे हैं। पहले चॉकलेट खाना हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता था लेकिन आज डार्क चॉकलेट को खाना और लगाना दोनों आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसे हेल्दी रहने का अनोखा तरीका माना जाता है, आइए जानें कैसे।
चॉकलेट में हाई मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। जिससे वजह से त्वचा पर मौजूद झुर्रियां कम हो सकती है। जी हां चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते है। यह आपकी त्वचा को एंटी एजिंग effect देते है। इसमें मौजूद कोको आपकी skin को moisturize और नोरिश करता है।
चॉकलेट मसाज में प्राकृतिक तेल मौजूद होते हैं। जो आपकी त्वचा को अंदर तक moisturize करते हैं। चॉकलेट मसाज से ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से हो सकता है।
Read more: रोजाना 1 गिलास खीरे का पानी पीजिए और बीमारियों को कहें bye bye
एक रिसर्च के अनुसार चॉकलेट मसाज से मोटापा भी दूर हो सकता है। इससे फैट बर्न होता है। जो सैल्यूलाइट को खत्म करने में मददगार होता है। अगर आप अपने मोटापे को कम करना चाहती हैं तो चॉकलेट मसाज करवाएं।
चॉकलेट एक स्ट्रेस बूस्टर भी है। जी हां चॉकलेट को स्पा में शामिल करने से इसकी खुशबू से आपका मूड भी सुधरता है।
डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण आपके कार्डियोवास्कुलर सिस्टम को बढ़ावा देता है।
तो चॉकलेट मसाज आप कब करवाना चाहेंगी।
Producer: Rohit Chavan
Editor: Anand Sarpate