यह है भारत का सबसे ठंडा शहर, तापमान कर देगा हैरान


Jyoti Shah
04-12-2024, 16:30 IST
www.herzindagi.com

    सर्दियों के मौसम ने अब दस्तक दे दी है। ज्यादा ठंड बढ़ने पर लोग घर से बाहर निकलने से पहले भी दस बार सोचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा भी शहर है जहां, गर्मियों के मौसम में भी शरीर कंपकंपा देने वाली सर्दी पड़ती है। इस जगह का तापमान भी आपको हैरान करके रख देगा।

माइनस में जाता है तापमान

    भारत में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग मौसम रहता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी ठंडी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का तापमान सर्दियों में माइनस में चला जाता है।

क्या है जगह का नाम?

    इस सबसे ठंडी जगह का नाम द्रास और लेह लद्दाख है। बता दें कि द्रास लद्दाख के कारगिल में मौजूद है, जहां का तापमान बहुत नीचे गिर जाता है।

कितना होता है तापमान?

    द्रास का तापमान सर्दियों के दौरान -45 डिग्री तक चला जाता है। ऐसे में इस जगह पर जाने की हिम्मत कर पाना भी व्यक्ति के लिए बहुत बड़ी बात है।

सबसे ठंडी जगह

    भारत की सबसे ठंडी जगह का नाम सियाचिन ग्लेशियर बताया जाता है। यहां का तापमान सर्दियों के मौसम में -50 डिग्री तक गिर जाता है।

तेज ठंड में भी तैनात रहते हैं जवान

    इन शहरों में तापमान माइनस में जाने के बावजूद देश के जवान यहां तैनात रहते हैं। हालांकि, इन जगहों पर घूमने का मजा आप गर्मियों में ले सकते हैं।

गर्मियों में होती है बर्फबारी

    सियाचिन ग्लेशियर और लेह लद्दाख में आप गर्मियों के मौसम में बर्फबारी का मजा लेने जा सकते हैं। इस दौरान यहां के नजारे देखने लायक होते हैं।

घूमने के लिए गर्मी है बेस्ट

    गर्मियों के मौसम में आप फैमिली के साथ इन ठंडी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। यहां नदियां जम जाती हैं और ट्रैकिंग करने में भी खूब आनंद आता है।

    सियाचिन ग्लेशियर को भारत की सबसे ठंडी जगह माना जाता है। स्टोरी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।