हनीमून के लिए भारत की सबसे सस्ती और बेस्ट जगहें


Sahitya Maurya
06-04-2023, 13:58 IST
www.herzindagi.com

    अगर आप भी हनीमून मनाने के लिए भारत की खूबसूरत और सस्ती जगह की तलाश में है तो इन जगहों पर आपको जरूर पहुंचना चाहिए।

मनाली

    हिमाचल का मनाली एक ऐसी जगह है जहां सबसे अधिक कपल्स हनीमून मनाने के लिए पहुंचते हैं।  एक सस्ती और बेहतरीन जगह होने के चलते हर मौसम में यहां कपल्स पहुंचते हैं।

 नैनीताल

    अगर आप 10 हज़ार से भी कम में हनीमून मानना चाहते हैं तो फिर आपको नैनीताल पहुंचा जाना चाहिए। यहां की हसीन वादियों में हनीमून मनाने का एक अलग ही मजा होता है।

जैसलमेर

    अगर आप हनीमून मनाने के लिए राजस्थान के किसी शहर में जाना चाहते हैं तो फिर आप जैसलमेर जा सकते हैं।  यहां भी हजारों कपल्स हनीमून के लिए पहुंचते हैं।

धर्मशाला

    हिमाचल की हसीन वादियों में हनीमून मनाने का प्लान बना रहे हैं और भी कम खर्च में तो आप धर्मशाला जा सकते हैं।  यहां दस-बारह हज़ार के अंदर हनीमून माना सकते हैं।  

ऊटी

    अगर आप दक्षिण-भारत की किसी खूबसूरत जगह के साथ-साथ सस्ती जगह हनीमून मनाने का प्लान बना रहे हैं तो फिर आप ऊटी जा सकते हैं।

दार्जिलिंग

    दार्जिलिंग को पूर्व-भारत का जन्नत माना जाता है। हनीमून मनाने के साथ-साथ घूमने के लिए भी यह एक बेहद ही सस्ती और फेमस डेस्टिनेशन है।

शिमला

    शिमला एक ऐसी जगह है जहां हर कपल्स घूमना और हनीमून मनाना पसंद करना चाहेगा। ऐसे में आप भी यहां जा सकते हैं। यहां रहने और खाने पीने की चीजें कम खर्च में निपट सकता है।

    अगर आप भी हनीमून मनाने के लिए इसी तरह की सस्ती और खूबसूरत जगहों की तलाश कर रहे हैं तो पढ़ते रहे और जुड़े रहे herzindagi.com के साथ।