पर्स गिफ्ट में क्यों नहीं देना चाहिए? जानें


Preeti Sharma
22-01-2024, 09:30 IST
www.herzindagi.com

    वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को किसी को भी गिफ्ट या उपहार में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उसी प्रकार पर्स भी किसी को गिफ्ट में देना सही नहीं मान जाता है। इए, जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से इस बारे में-

गिफ्ट

    हम अक्सर अपने करीबी लोगों को गिफ्ट में कुछ न कुछ देते हैं। लेकिन कुछ चीजों को गिफ्ट करना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है।

पर्स का संबंध

    पर्स हमारी आर्थिक स्थिति को प्रदर्शित करता है। इसमें हम पैसे रखते हैं। वहीं, जब हम इसे किसी को देते हैं, तो यह अच्छा नहीं माना जाता है।

पर्स गिफ्ट में क्यों नहीं देना चाहिए

    कभी भी किसी व्यक्ति को गिफ्ट में पर्स नहीं देना चाहिए। अगर हम इसे किसी को गिफ्ट करते हैं, तो हमारी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

दूसरों को न दें पर्स

    किसी भी व्यक्ति को पर्स गिफ्ट करना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से सकारात्मक वित्तीय ऊर्जा का नाश होने लगता है।

होती है आर्थिक हानि

    किसी को पर्स गिफ्ट में देने से धन उस व्यक्ति के पास चला जाता है। इस वजह से इसे गिफ्ट में देने से मना किया जाता है।

गिफ्ट में न लें पर्स

    किसी देने के अलावा किसी से पर्स गिफ्ट में लेना भी नहीं चाहिए। माना जाता है कि इससे परिवार में दुर्भाव पैदा होता है।

रिश्ते में आती है खटास

    पर्स को गिफ्ट में देने से रिश्तों में मनमुटाव या खटास पैदा हो सकती है। यह दोनों के संबंध के बीच विवाद पैदा कर सकता है।

    इन वजहों के कारण पर्स को भूलकर भी किसी को गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।